---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

बहन को धोखे से पिलाई शराब, उतारे कपड़े, बेहोशी से पहले पीड़िता के एक कदम से बची आबरू

Sexually assault: युवती को पड़ोस में रहने वाले मुंह बोले भाई ने अपने फोन में कुछ गड़बड़ी होने का बहाना बना अपने घर बुलाया था। जहां उसने किसी बहाने से पहले उसे शराब पिलाई फिर जब युवती बेसुध होने लगी तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

Basti brother sexually assault sister (वसीम अहमद) : यूपी के बस्ती में मुंह बोले भाई ने एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पहले आरोपी ने पीड़िता को झांसा देकर शराब पिलाई फिर उसे अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की है।  विरोध करने पर आरोपी ने युवती के साथ मारपीट की और उसके कपड़े तक फाड़ डाले।

आरोपी ने युवती को अपने घर बुलाया था

मामले का पता लगने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत स्थिर है। ये पूरा मामला बस्ती के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। युवती को उसके घर के पास रहने वाले मुंह बोले भाई ने फोन कर अपने घर बुलाया।

---विज्ञापन---

अपना फोन खराब होने का बहाना बनाया था

पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने फोन में कुछ गड़बड़ी होने और उसे ठीक करने का बहाना बनाया था। युवती जब आरोपी के घर पहुंची तो यहां उसने किसी बहाने से पहले उसे शराब पिला दी। जब युवती बेसुध होने लगी तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

कमरे में बंद कर दिया

युवती के विरोध करने पर आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ मारपीट की। युवती बदहवास हो गई तो उसे कमरे में बंद कर बाहर चला गया। इसी बीच किसी तरह युवती ने अपने परिजनों को फोन कर इस बारे में सूचना दी। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी और आरोपी के घर पहुंची।

---विज्ञापन---

दरवाजा तोड़कर युवती को बाहर निकाला

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर युवती का बाहर निकाला। युवती के शरीर पर चोट के निशान थे। जिला एएसपी ओपी सिंह ने बताया की डायल 112 से पुलिस को इस मामले की सूचना मिली थी। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। आरोपी का गिरफ्तार कर लिया गया है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---
First published on: Apr 21, 2024 09:14 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola