फायटर पायलट 'सानिया मिर्जा' से मिले CM योगी, NDA की परीक्षा में हासिल की थी ये रैंक
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मिर्जापुर (Mirzapur) जिले की रहने वाली सानिया मिर्जा (Sania Mirza) से मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने मुलाकात की। इस दौरान राज्य सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद भी मौजूद रहे।
बता दें कि ये वही सानिया मिर्जा हैं, जिनका नेशनल डिफेंस अकादमी (NDA) के तहत भारतीय वायुसेना में फायटर पायलट के लिए चयन हुआ है। सीएम योगी ने उनके बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
जानकारी के मुताबिक यूपी के मिर्जापुर में रहने वाले टीवी मैकेनिक की बेटी सानिया मिर्जा भारतीय वायुसेना में देश की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट बनने जा रही हैं। उन्होंने एनडीए की परीक्षा 2022 में 149वीं रैंक हासिल की। वायुसेना में फायटर पायलट बनने का उन्होंने बचपन से सपना देखा था।
मिर्जापुर के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के छोटे से गांव जसोवर की रहने वाली सानिया ने 10वीं तक की पढ़ाई गांव के ही पंडित चिंतामणि दुबे इंटर कॉलेज से पूरी की है। इसके बाद सानिया ने मिर्जापुर के गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज से 12वीं की परीक्षा पास की है।
https://twitter.com/AHindinews/status/1607722818992754690
इतना ही नहीं उन्होंने 12वीं बोर्ड में जिला टॉप भी किया था। इसी साल 10 अप्रैल वह एनडीए परीक्षा 2022 में शामिल हुईं। परीक्षा पास करने के बाद वह अपने इंटरव्यू की तैयारी करने के लिए के लिए एक एकेडमी में भी शामिल हुईं।
सानिया पुणे स्थित एनडीए खडकवासला में प्रशिक्षण के लिए शामिल होंगी। बता दें कि सानिया मिर्जा देश की दूसरी ऐसी बेटी हैं, जिन्हें फाइटर पायलट के तौर पर चुना गया है। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा को उन्होंने दूसरी बार में पास किया है।
सानिया ने बताया कि वह हमेशा से फाइटर पायलट बनना चाहती थीं। सानिया मिर्जा पहली महिला पायलट अवनी चतुर्वेदी को अपना प्रेरणा स्रोत मानती हैं। वह शुरू से ही उसके जैसा बनना चाहती थीं।
एनडीए परीक्षा 2022 में पुरुष और महिला को मिलाकर कुल 400 सीटें थीं, जिसमें 19 सीटें महिलाओं के लिए थीं। इनमें से सिर्फ दो सीटें फायटर पायलट के लिए आरक्षित थीं। इन्हीं दो सीटों में एक पर सानिया मिर्जा ने कब्जा किया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: