Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फर्रुखाबाद (Farrukhabad) जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी में फेरों के समय दुल्हन को दूल्हे की हरकतों पर शक हुआ। इसके बाद दुल्हन ने अपने परिवार वालों से कुछ नोट (पैसे) मंगवाए और दुल्हे को गिनने के लिए दिए। इसके बाद दुल्हन मंडप छोड़कर चली गई। विवाद बढ़ा तो पुलिस को भी आना पड़ा।
और पढ़िए –MP Politics: CM शिवराज बोले-कमलनाथ आप बुजुर्ग नेता हैं, संयम का परिचय दीजिए, क्यों कही यह बात
शादी में चल रही थी फेरों की रस्म
मामला फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के दुर्गापुर गांव का है। यहां रहने वाली 21 वर्षीय रीता सिंह की शादी की कार्यक्रम चल रहा था। बारात चढ़त और दावत के बाद देर रात फेरों की रस्म चल रही थी। तभी दुल्हन पक्ष के पंडित को दुल्हे की हरकतों पर शक हुआ। उसने दुल्हन को इशारा किया। इसके बाद दुल्हन ने दूल्हे को कुछ नोट गिनने के लिए दिए, जिन्हें वह नहीं गिन पाया।
10 तक गिनने के बाद हो गया शांत
दुल्हन के भाई मोहित ने बताया कि शादी की मध्यस्थता एक करीबी रिश्तेदार ने की थी। इसलिए परिवार ने उसकी बातों को विश्वास कर लिया, लेकिन जब पुजारी ने हमें दूल्हे के अजीब व्यवहार के बारे में बताया, तो हमारे होश उड़ गए। इसके बाद हमने दूल्हे को 30 नोट दिए। दुल्हन के भाई ने बताया कि दूल्हा 10 नोट गिनने के बाद चुप हो गया। यह सब देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया है। दुल्हन पक्ष का आरोप है कि दुल्हा मानसिक अस्वस्थ्य और अनपढ़ है।
दोनों पक्षों ने नहीं दी पुलिस को तहरीर, बारात लौटी
मोहम्मदाबाद कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार चौबे ने बताया कि पुलिस मामले की जानकारी होने पर मौके पर गई थी। दोनों पक्षों को थाने पर लाया गया था। काफी देर बाद भी किसी ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। इनके अलावा जिला पंचायत के सदस्य गुलु मिश्रा ने बताया कि लड़की की ओर से शादी रद्द होने के बाद दोनों परिवारों के बीच बहस हुई।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
16 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
19 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
21 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
22 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
23 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 day agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
1 day agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines