बैंक मैनेजर के घर 'स्पेशल 26' CBI ने मारा छापा, पुलिस बुलाने की कहा तो भागने लगे, फिर पब्लिक ने किया ये हाल
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Bijnor News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बिजनौर (Bijnor) जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सीबीआई के चार अधिकारियों (Fake CBI Officers) ने एक बैंक मैनेजर (Bank Manager) के घर छापा मारा। आय संबंधी दस्तावेज मांगे।
तभी युवकों की बातों पर मैनेजर को शक हुआ। पुलिस बुलाने को कहा तो आरोपी भागने लगे, लेकिन मैनेजर ने शोर मचा कर पड़ोसियों को इकट्ठा कर लिया। दो आरोपियों को पकड़ लिया। दोनों की जमकर धुनाई लगाई। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपियों ने स्पेशल 26 फिल्म की तर्ज पर छापा मारा।
घटना बिजनौर के स्योहर की है। यहां की न्यू धाम कॉलोनी में कोऑपरेटिव बैंक के ब्रांच मैनेजर नीरज कुमार शर्मा परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार सुबह वह घर पर थे। तभी चार युवक उनके घर आ धमके। चारों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया। मैनेजर से उनकी आय के स्रोतों के बारे में पूछा। दस्तावेज मांगने लगे। इसी दौरान मैनेजर को कुछ शक हुआ। उन्होंने दस्तावेज देने से मना किया तो युवकों ने पुलिस बुलाने की धमकी दी।
इस पर मैनेजर ने कहा कि आप नहीं, मैं पुलिस को बुलाता हूं। बस फिर क्या था, चारों आरोपी वहां से भागने लगे। ब्रांच मैनेजर ने घर से निकल कर शोर मचा दिया। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने भागते हुए दो आरोपियों को दबोच लिया। जबकि दो आरोपी फरार हो गए। लोगों ने दोनों को जमकर पीटा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों को गिरफ्तार किया। जांच में दोनों फर्जी सीबीआई अधिकारी निकले।
कोतवाली प्रभारी माधो सिंह बिष्ट ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी सगे भाई हैं। दोनों की पहचान हर्ष और तुषार के रूप में हुई है। जबकि भागे आरोपियों के नाम अनुज और आकाश हैं। सभी लोग हाथों में एक फाइल लेकर घर में घुसे थे, जिसमें सीबीआई का लोगो लगा एक कागज भी मिला है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। बता दें कि बॉलीवुड की फिल्म स्पेशल 26 में भी किरदार फर्जी सीबीआई बन कर लोगों को चूना लगाते थे।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: