उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के कीरतपुर में बजरंग दल के गौसेवा जिला संयोजक मोंटी बजरंगी की हत्या हो गई है, जिससे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। आज सुबह मोंटी का शव उनके घर में खून से लथपथ हालत में मिला। हत्यारों ने धारदार हथियार से उनका गला रेत दिया था। घटना का पता तब चला, जब सुबह एक ग्रामीण उनके घर दूध देने आया था। दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिलने पर उसने पड़ोसियों को सूचित किया। पड़ोसी दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो वारदात का पता चला। मौके पर मोंटी के पिता बलराम सिंह उर्फ बल्ले पहलवान, सौतेली मां मधुबाला बेहोश मिले। दोनों को बिजनौर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें:एक और हेलीकॉप्टर क्रैश…समुद्र के अंदर मिला मलबा; जानें जापान में कैसे हुआ हादसा?
ग्रामीणों की पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की
अन्य परिजनों ने मोंटी की हत्या करने का आरोप उसके पिता, सौतेली मां और भाई मोंटू पर लगाया है। बलराम सिंह की दूसरी शादी थी और मोंटी उनकी पहली पत्नी का बेटा था। वारदात की जानकारी मिलते ही हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता और ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस बल मौके पर तैनात हो गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटनास्थल पर मीडियाकर्मियों के साथ ग्रामीणों की धक्का-मुक्की भी हुई। SP सिटी संजीव वाजपेयी के अनुसार पुलिस वारदातस्थल का बारीकी से निरीक्षण कर रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पारिवारिक विवाद, सुसाइड, मर्डर समेत कई एंगल से केस की जांच की जाएगी।
यह भी पढ़ें:5 प्यासे चीतों को पानी पिलाने वाला शख्स सस्पेंड, कूनो नेशनल पार्क से वायरल हुआ था वीडियो
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
59 mins ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
3 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
5 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
15 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
17 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
18 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
21 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
21 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
23 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines