---विज्ञापन---

5 प्यासे चीतों को पानी पिलाने वाला शख्स सस्पेंड, कूनो नेशनल पार्क से वायरल हुआ था वीडियो

जिस शख्स ने कूनो नेशनल पार्क में प्यासे चीतों को पानी पिलाया था, उसे सस्पेंड कर दिया गया है और उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई है। उसका एक वीडियो वायरल हुए था, जिस वजह से उसके खिलाफ एक्शन लिया गया है। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?

---विज्ञापन---

एक शख्स को प्यासे जानवरों को पानी पिलाने पर नौकरी से सस्पेंड कर दिया गया। मामला मध्य प्रदेश का है और प्यासे जानवरों को पानी पिलाने वाले शख्स का नाम सत्यनारायण गुर्जर है। वह मध्य प्रदेश वन विभाग में ड्राइवर है। आजकल वह कूनो नेशनल पार्क में कार्यरत है। ड्यूटी करते हुए उसने एक पेड़ के नीचे 5 चीतों को प्यासे बैठै देखा तो उसने उनको पानी पिला दिया।

उसके सहयोगी ने इस दौरान वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। सत्यनारायण ने जिस तरह जानवरों को पानी पिलाया, लोगों का दिल छू गया, लेकिन वन विभाग ने इसे नियमों का उल्लंघन माना और नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर ने सत्यनारायन को सस्पेंड कर दिया। साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच बिठा दी।

---विज्ञापन---

 

करीब 40 सेकंड का क्लिप

बता दें कि सोशल मीडिया पर करीब 40 सेकंड का वीडियो आया था। यह वीडियो मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में कूनो नेशनल पार्क में बनाया गया था। वीडियो में देख सकते हैं कि 5 चीतों का परिवार पेड़ की छाया में लेटा हुआ दिखाई दे रहा था। सत्यनारायण गुर्जर अपने हाथ में पानी का एक जरीकैन लेकर सावधानी से चीतों के परिवार के पास पहुंचता है।

---विज्ञापन---

चीतों से कुछ फीट दूर होते गुर्जर रुकता है। एक स्टील की प्लेट में पानी डालता है। कैमरे के पीछे से कुछ लोगों को यह कहते हुए सुना गया कि आओ, आओ। चीते उठे और तुरंत ही गुर्जर के पास पहुंच गए। फिर उन्हें प्लेट से पानी पीते हुए देखा गया। गुर्जर भी चीतों के पास बैठ जाता है और कैन से प्लेट में पानी डालता है।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, वायरल वीडियो के बारे में पूछे जाने पर चीता परियोजना के निदेशक उत्तम कुमार शर्मा ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। बता दें कि इस समय भारतीय धरती पर पैदा हुए 11 शावकों के साथ 17 चीते कूनो नेशनल पार्क के जंगल में घूम रहे हैं, जबकि 9 बाड़ों में रहते हैं।

---विज्ञापन---

First published on: Apr 06, 2025 01:04 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola