bhadohi News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के भदोही (Bhadohi) जिले की ज्ञानपुर सीट से विधायक रहे बाहुबली विजय मिश्रा (Vijay Mishra) को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सोमवार को हुई सुनवाई के बाद एसीजेएम साधना गिरी की कोर्ट ने आर्म्स एक्ट के एक मुकदमे में उन्हें दो साल कैद की सजा सुनाई है। सजा सुनाए के बाद उन्हें फिर से जेल भेज दिया गया है।
अभी पढ़ें – भोपाल में शराब दुकान के सामने कुर्सी लगाकर बैठीं उमा भारती, मंदिर के सामने वाइन शॉप हटाने को कहा
आगरा की सेंट्रल जेल में बंद हैं विजय मिश्रा
जानकारी के मुताबिक ज्ञानपुर सीट से विधायक रहे विजय मिश्रा वर्तमान में आगरा की सेंट्रल जेल में बंद हैं। सोमवार को उन्हें आगरा से भारी सुरक्षा के बीच भदोही कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाया गया। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उन्हें दो साल कैद की सजा सुनाई। इसके बाद उन्हें फिर से जेल भेज दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पूर्व विधायक विजय मिश्रा के खिलाफ 65 से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
बसपा सरकार में दर्ज हुआ था मुकदमा
उत्तर प्रदेश में बसपा सरकार के दौरान वर्ष 2009 में विजय मिश्रा के खिलाफ एक आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके बाद जब प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार आई तो इन मुकदमों को लंबित कर दिया गया था। वहीं अब फिर से मामलों में सुनवाई तेज की जा रही है।
अभी पढ़ें – AAP की सरकार बन रही है इसलिए भाजपा बुरी तरह घबरा रही है: मनीष सिसोदिया
परिवार पर शिकंजा कसा तो एमपी से हुई गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार वर्ष 2020 में जमीन पर कब्जे को लेकर उनके परिवार के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। इस कार्रवाई में मुकदमा भी दर्ज हुआ था। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने मध्यप्रदेश से पूर्व विधायक विजय मिश्रा को गिरफ्तार किया था। इसके बाद एक-एक करके उनके खिलाफ कई मुकदमा दर्ज कराए गए।
वहीं पुराने मुकदमों में तेजी के साथ पैरवी शुरू हुई। बता दें कि अब जिस मुकदमे में उनको दो साल कैद की सजा सुनाई गई है वह 13 साल पुराना है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
RRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
5 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
5 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
7 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
10 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
10 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
10 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
20 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
20 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
21 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines