(रिपोर्ट: वसीम अहमद, बस्ती)
उत्तर प्रदेश के बस्ती में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने सबको हिला कर रख दिया है। एक प्राइमरी स्कूल के टीचर अली आजम पर घिनौना आरोप लगा है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उन्होंने उनकी बेटियों के नहाने वाली जगह पर चोरी से CCTV कैमरा लगा दिया था, जिसमें वह उनकी बेटियों को नहाते हुए देखता था।
शिकायतकर्ता की मानें तो अली आजम अश्लील वीडियो देखने का आदी था। इसी बुरी आदत के चलते उन्होंने मर्यादा की सारी हदें पार कर दीं। आरोप है कि वह हिंदू परिवार की बेटियों पर बुरी नजर रख रहा था और उनकी निजी गतिविधियों को छिपकर रिकॉर्ड भी करता था। शिकायतकर्ता राजीव और शिक्षक अली आजम दोनों एक ही मकान में किराए पर रहते हैं।
यह भी पढ़ें:‘3 महीने की गर्भवती हूं, प्लीज यहीं रहने दीजिए’; पाकिस्तानी महिला की PM मोदी से भावुक अपील
लड़कियां लेकर आता है आरोपी टीचर
पीड़ित राजीव कुमार ने बताया कि वह और प्राइमरी स्कूल का शिक्षक अली आजम एक ही मकान में किराए पर रहते हैं। उन्हें शक हुआ तो उन्होंने जांच की। जांच करते समय उन्हें बेटियों के बाथरूम में कैमरा मिला। उन्हें पता चला कि अली आजम ने उनके घर की महिलाओं और बेटियों की निजता भंग करने के लिए यह नीच हरकत की थी, जिसका उन्होंने विरोध किया।
राजीव कुमार का तो यह भी आरोप है कि अली आजम ने उनके किराए के रूम को सेक्स अड्डा बना रखा था। 3 माह पहले भी वह एक लड़की को लेकर कमरे पर आया था, जिसे पुलिस ने पकड़ा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। आए दिन रंगबाज शिक्षक कमरे पर लड़कियों को लेकर आया करता था। अब बेटियों के बाथरूम में कैमरे वाली हरकत से वे हैरान रह गए।
यह भी पढ़ें:‘ये मुगलों की नाजायज औलाद हैं’; UP के मंत्री का शर्मनाक बयान
पुलिस की कार्रवाई से पीड़ित निराश
पीड़ित ने बताया कि उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV कैमरे को बरामद कर लिया। हैरानी की बात यह है कि इतने गंभीर आरोप के बावजूद पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बजाय सिर्फ शांति भंग का चालान काट दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से बेहद निराश हुई और पूरा परिवार आक्रोशित भी है।
पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने कहा कि मामला सोनहा थाना क्षेत्र के चिरई बाधा गांव का है। यह घटना न केवल बस्ती, बल्कि पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है। एक टीचर ने शिक्षा के मंदिर को शर्मसार कर दिया है। फिलहाल प्रकरण की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस आधार पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8 और सपा के 2 MP निर्विरोध जीते; भाजपा में जश्न का माहौल
20 mins agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
58 mins agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
3 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
4 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
6 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
9 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
18 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines