---विज्ञापन---

देश angle-right

‘3 महीने की गर्भवती हूं, प्लीज यहीं रहने दीजिए’; पाकिस्तानी महिला की PM मोदी से भावुक अपील

केंद्र सरकार ने पाकिस्तानियों को भारत छोड़कर जाने के लिए कह दिया है, लेकिन बुलंदशहर में रह रही पाकिस्तानी महिला वापस जाने को तैयार नहीं है। महिला ने प्रधानमंत्री मोदी से भावुक अपील करते हुए उसे भारत में ही रहने की अनुमति देने को कहा है।

---विज्ञापन---

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानियों के वीजा रद्द कर दिए और उन्होंने भारत छोड़कर चले जाने को कह दिया। सभी 14 कैटेगरी के तहत पाकिस्तानियों को दिए गए वीजा रद्द किए गए हैं। ऐसे ही टूरिस्ट वीजा पर भारत आई मरियम को भी भारत छोड़कर जाने को कहा है, लेकिन इस्लामाबाद की रहने वाली मरियम वापस जाने को तैयार नहीं है।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से भावुक अपील करते हुए कहा कि वह उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के खुर्जा के एक व्यक्ति से विवाहित हैं। वह 3 महीने की गर्भवती है। वह अब पाकिस्तानी नहीं, बल्कि भारत की बहू है। वह फरवरी में भारत आई थी तो प्रधानमंत्री मोदी जी से अपील है कि वे उसे यहीं पति और ससुरालियों के साथ रहने की अनुमति दें। वह पति के बिना नहीं रहना चाहती।

---विज्ञापन---

मरियम ने पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने के सरकारी निर्देश के बाद लॉन्ग टर्म वीजा के अप्लाई किया था, लेकिन अब उसने प्रधानमंत्री मोदी से स्थायी वीजा देने का आग्रह किया है। दूसरी ओर, अभी तक मरियम को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है। बुलंदशहर पुलिस ने मरियम से एग्जिट फॉर्म भरवा लिया है, लेकिन केंद्र सरकार के अगले आदेश तक उसे रोका गया है।

यह भी पढ़ें:‘आतंकियों ने कलमा पढ़ने को कहा और…’; प्रत्यक्षदर्शियों ने NIA को सुनाई आतंकी हमले की आंखोंदेखी

---विज्ञापन---

पति के बिना नहीं रहना चाहती

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, 29 वर्षीय मरियम ने कहा कि बेशक एक समय मैं पाकिस्तान की बेटी थी, लेकिन अब मैं भारत की बहू हूं। मैं वापस नहीं जाना चाहती। मैं अब दिल से एक भारतीय हूं और भारतीय बनकर यहां रहना चाहती हूं। पहलगाम की घटना से बहुत दुखी हूं। दोषियों को सजा मिलनी चाहिए, लेकिन इसमें मेरी क्या गलती है? मैं गर्भवती हूं। ऐसी हालत में कैसे यात्रा कर सकती हूं? ऐसी हालत में पति के बिना क्या करुंगी?

मरियम ने कहा कि पति के बिना उसका और बच्चे का क्या होगा? वीजा संबंधी समस्याओं के कारण वह पहले ही 3 साल अपने पति के बिना रह चुकी है, लेकिन अब वह पति के बिना नहीं रह सकती। वहीं बुलंदशहर के SSP दिनेश कुमार सिंह ने पुष्टि की है कि मरियम अभी बुलंदशहर में ही रहेंगी। सरकार से आगे के दिशा-निर्देश मिलने के बाद उसके वापस पाकिस्तान जाने पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:पहलगाम आतंकी हमले के 9 खुलासे, NIA की जांच में अब तक जानें क्या-क्या सच आए सामने?

टूरिस्ट वीजा पर आई थी मरियम

बता दें कि मरियम 24 फरवरी 2025 को टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। उसकी शादी बुलंदशहर के आमिर से हुई है और वह अब उसके बच्चे की मां बनने वाली है। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने 24 अप्रैल को एक आदेश जारी करके भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए थे। जिसके बाद उन्हें देश छोड़ने के लिए 72 घंटे का समय मिल गया था।

---विज्ञापन---

मरियम फिलहाल बुलंदशहर में पर्यटक वीजा पर रह रही है, जो अब कैंसिल हो गया है और आदेशानुसान उसे पाकिस्तान लौटना पड़ेगा, लेकिन अपने पति के साथ रहने के लिए आतुर मरियम ने दावा किया कि उन्होंने बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के माध्यम से राष्ट्रपति को एक याचिका भी भेजी है, जिसमें उन्होंने अपनी गर्भावस्था के मद्देनजर दीर्घकालिक वीजा देने का अनुरोध किया है।

First published on: Apr 28, 2025 12:05 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola