'ये मुगलों की नाजायज औलाद हैं'; UP के मंत्री का शर्मनाक बयान

रामजीलाल सुमन के काफिले पर हुए हमले के बाद भाजपा के मंत्री का शर्मनाक बयान आया है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बयान दिया और हमला करने वालों को सही ठहराया। उन्होंने अखिलेश यादव को लेकर भी एक बयान दिया है।

Thakur Raghuraj Singh

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने एक बड़ा, विवादित और शर्मनाक बयान दिया है। अलीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने रामजीलाल सुमन के काफिले पर हुए हमले को लेकर कहा कि इनके साथ ऐसा होना स्वाभाविक है। उन्होंने रामजीलाल सुमन और उनके समर्थकों पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि ये मुगलों की नाजायज औलाद हैं। ये अपने बाप को बाप कहने को तैयार नहीं हैं। वोट के लिए आक्रांताओं को अपना बाप मानते हैं। ऐसे लोगों के साथ ऐसा ही होगा। देशभर में जहां भी ये जाएंगे, इनके साथ इसी तरह की स्थिति बनेगी।

विज्ञापन

ठाकुर रघुराज सिंह ने काफिले पर हमला करने वाले युवकों की तारीफ करते हुए कहा कि मैं उन बच्चों की तारीफ करता हूं, जिन्होंने हमला किया। उन्होंने बिल्कुल सही किया। इन्हें हर मोर्चे पर विफल करना चाहिए। ठाकुर रघुराज सिंह ने ऐतिहासिक उदाहरण देते हुए कहा कि राणा सांगा ने 80 घाव होने के बावजूद देश के लिए लड़ाई लड़ी थी। आज भी देशभक्तों को वैसा ही जज्बा दिखाना चाहिए। अखिलेश यादव पर भी हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में हम बता देंगे कि ठाकुरों से पंगा लेना अखिलेश यादव के लिए भारी पड़ेगा और कितना भारी पड़ेगा।

विज्ञापन

करणी सेना ने किया था काफिले पर हमला

बता दें कि अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर बीती शाम हमला हुआ था। लोधा थाना क्षेत्र के खेरेश्वर चौराहा हाईवे पर करणी सेना के कार्यकर्ता जुटे थे, जिन्होंने रामजीलाल सुमन के काफिले की गाड़ियों पर काले झंडे फेंके। एक कार पर टायर भी फेंका, जिससे ड्राइवर का बैलेंस बिगड़ गया और उसकी गाड़ी काफिले की दूसरी गाड़ी से भिड़ गई। फिर गाड़ियां एक दूसरे से भिड़ती चली गईं।

विज्ञापन

सांसद ने किसी तरह मौके पर स्थिति संभाली और फिर उनका काफिला गभाना-बुलंदशहर की तरफ चला गया। हादसे में किसी को चोट नहीं लगी है, लेकिन गाड़ियां डैमेज हुई हैं। सांसद ने हमले की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही सिटी SP मृगांक शेखर पाठक मौके पर पहुंचे और सांसद पर हमला करने वालों के खिलाफ थाना गभाना में मामला दर्ज कराया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ