पत्नी संग पिता के इंटीमेट रिलेशन सह न पाया...जानें बागपत के बेटे की इनसाइड स्टोरी

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक शख्स ने अपने पिता की हत्या कर दी। उसे शक था कि पिता के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध थे, जिस वजह से उसने पिता को मौत के घाट उतार दिया। आइए जानते हैं कि उसने वारदात कैसे अंजाम दी और कब?

UP Baghpat Father Murderer

पुलिस हिरासत में हत्यारोपी बेटा।

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक शख्स ने अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया। उसने पिता का गला काट दिया और शव को जंगल में फेंककर फरार हो गया, लेकिन बेटे ने गुनाह को छिपाने के लिए पुलिस को पिता की गुमशुदगी की शिकायत दी और अज्ञात लोगों पर किडनैप करने का शक जताते हुए हत्या किए जाने की संभावना जताई। पुलिस मोबाइल को तलाशते करते हुए जंगल में पहुंची तो शव बरामद हुआ। बागपत के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक NP सिंह ने बेटे को बुलाकर मृतक की शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान बसौदा गांव निवासी ईश्वर सिंह के रूप में हुई।

विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, लेकिन जांच में पुलिस को मृतक के किसी करीबी के वारदात में शामिल होने का शक हुआ। गहन जांच की तो मृतक ईश्वर सिंह के अवैध संबंधों का पता चला। जिससे अवैध संबंध थे, उसके बारे में भी पता चला। शक के आधार पर पुलिस ने मृतक के बेटे वेदपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल लिया। उसने बताया कि पिता के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध थे, जिस वजह से उसने पिता की हत्या कर दी। उसने ही फावड़े से पिता का गला काटा और शव को जंगल में फेंक दिया।

विज्ञापन

जंगल में बुलाकर फावड़े से किया वार

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक NP सिंह के अनुसार, आरोपी वेदपाल ने बताया कि उसने अपने पिता ईश्वर की हत्या घरेलू विवाद में की। पिता ईश्वर के उसकी पत्नी के साथ काफी समय से अवैध संबंध थे। पिता अपनी सारी कमाई उसकी पत्नी को देते थे और उसे आर्थिक सहायता देने से इनकार कर देते थे। उन्होंने उसके बैंक लोन की किश्तें देने से भी इनकार कर दिया था। इसलिए उसका पिता से झगड़ा भी हुआ था।

विज्ञापन

ताव में आकर उसने पिता का पीछा किया और बहाने से उन्हें जंगल में बुलाया, जहां उसने फावड़े से वार करके पिता की हत्या कर दी और फरार हो गया। फिर उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवा दी, लेकिन पुलिस को जांच के दौरान अवैध संबंधों का पता चल गया और हत्या का शक उस पर गया। इस वजह से उसका राज खुल गया। पिता मजदूरी करते थे, लेकिन वह सारा पैसा उसकी पत्नी को दे देते थे। उसने दोनों को एक साथ देखा भी था, जिस वजह से उसे ज्यादा गुस्सा आ गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ