---विज्ञापन---

साहिल-मुस्कान की नई डिमांड जेलर ने ठुकराई, जानें जेल में कैसी है दोनों की हालत‌?

सौरभ राजपूत के हत्यारोपी मुस्कान और साहिल की हालत जेल के अंदर काफी खराब है। दोनों आए दिन जेलर से नई-नई डिमांड कर रहे हैं। एक डिमांड तो ऐसी है, जिसे सुनकर जेल अधिकारी चौंक गए। दोनों का ट्रीटमेंट और काउंसिलिंग शुरू हो गई है, बाकी डिमांड पर विचार किया जा रहा है।

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश के मेरठ में मर्चेंट नेवी अफसर सौरभ राजपूत मर्डर केस में ताजा अपडेट सामने आए हैं। मेरठ जेल के जेलर वीरेश राज शर्मा के अनुसार, मुस्कान और साहिल आए दिन नई-नई डिमांड कर रहे हैं। पहले मुस्कान ने साहिल के साथ रहने की इच्छा जताई थी, जो संभव नहीं था। दोनों नशे के आदी हैं, लेकिन जेल में नशा नहीं मिलने के कारण दोनों की हालत काफी खराब है। इसलिए दोनों बेचैन रहते हैं। उनकी हालत देखते हुए नशा उन्मूलन केंद्र की टीम ने उनकी काउंसिलिंग की तो दोनों ने अधिकारियों ने ड्रग्स और शराब मांगी है। दोनों की यह मांग उसी समय रिजेक्ट कर दी गई।

लेकिन अधिकारी यह जानकर हैरान हैं कि दोनों नशे के कितने आदी है? उन्हें पुलिस अधिकारियों से ड्रग्स और शराब मांगते हुए डर भी नहीं लगा। उनकी हालत देखकर दोनों को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया है। इसके अलाा दोनों ने सरकारी कानूनी सहायता मांगी है। इसके लिए उनकी तरफ से एक प्रार्थना पत्र लिखवाया गया है, जो जिला विधिक प्राधिकरण को भेज दिया गया है। दोनों ने दलील दी है कि परिजन उनसे नाराज हैं, इसलिए कोई उनकी मदद नहीं कर रहा है, इसलिए उन्होंने सरकारी वकील की मांग की है। दूसरी और मुस्कान ने बेटी पीहू से मिलने और बात करने की गुहार लगाई है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:मुंबई की ‘मुस्कान’, 3 बच्चों की मां…जिसने ‘शाहरुख’ के प्यार में खुद ही उजाड़ दिया अपना सुहाग

दोनों की साथ रहने की मांग

जेल सूत्रों के अनुसार, जेल में बंद दूसरे लोगों में साहिल और मुस्कान को लेकर गुस्सा दिख रहा है, इसलिए दोनों को अलग रखा गया है। साहिल ने नशा उन्मूलन केंद्र की टीम को बताया कि वह सूखा नशा करता है। मुस्कान कहती है कि उसे शराब पीने की लत है और वह इंजेक्शन से ड्रग्स लेती है। दोनों साथ रहना चाहते हैं, लेकिन दोनों के अलग रखा गया है। नशा उन्मूलन केंद्र की टीम को साहिल ने बताया कि वह सट्टाबाजी भी करता था।

---विज्ञापन---

उसने IPL मैचों में सट्टा लगाया था। वह पैसे जीतता था और मुस्कान को भेज ता था। जेल में मुस्कान का प्रेग्नेंसी टेस्ट हुआ है, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। दोनों की नशे की ऐसी तलब लगी है कि वे रात को सो नहीं पाते। सौरभ की मां रेणु देवी और पिता मुन्नालाल ने प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेटर लिखा है, जिसमें उन्होंने CBI जांच कराने की मांग की है। दोनों ने पोती पीहू की जान को खतरा बताया है। दोनों ने पोती को उन्हें सौंपने की मांग की है।

यह भी पढ़ें:क्यों टूटी थीं सौरभ की सांसें? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 7 चौंकाने वाले खुलासे

---विज्ञापन---

First published on: Mar 24, 2025 08:37 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola