UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आजमगढ़ (Azamgarh) जिले से दो खौफनाक घटनाएं सामने आई हैं। यहां रिश्तेदारों के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। एक घटना में युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद गांव में भारी संख्या में फोर्स तैनात किया गया है। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं दूसरी घटना में युवक को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया।
और पढ़िए – इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में बवाल के बाद रजिस्ट्रार ने जारी किया नोटिस, घटना के बारे में कही ये बड़ी बात
पेड़ काट रहा था युवक, कर दिया हमला
घटना आजमगढ़ के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के श्रीनगर सियाराहा गांव की है। यहां रहने वाला रिंकू यादव (20) पेड़ काट रहा था, तभी उसके कुछ रिश्तेदारों ने उस पर कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला कर दिया। उसकी मां फूलवासी और भाई पिंटू ने जब उसे बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। गांव वाले रिंकू को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
छह रिश्तेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
एसओ बिलरियागंज विजय प्रकाश ने बताया कि रिंकू के परिजनों की तहरीर पर उसके रिश्तेदार सुभाष यादव, साधु यादव समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। सुभाष और चार आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गांव में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रिंकू के पिता रमेश यादव का अपने भाई सुभाष से संपत्ति को लेकर पुराना विवाद है। रविवार सुबह रिंकू इसी विवादित जमीन पर पेड़ काटने लगा तो सुभाष व उसके परिजनों ने उस पर हमला कर दिया।
और पढ़िए – नोएडा पुलिस की हिरासत से भागा दुष्कर्म का आरोपी, बाथरूम के बाहर बैठी रह गई पुलिस
मामूली विवाद में फायरिंग, युवक की मौत
वहीं एक अन्य घटना में शनिवार रात तरवा थाना क्षेत्र के बघरा गांव में विवाद के बाद पड़ोसियों में अंधाधुंध फायरिंग हो गई। इसमें रवीश यादव नाम के एक शख्स की मौत हो गयी। जबकि उनके भाई सचिन के पैर में गोली लगी है। एसपी आजमगढ़ अनुराग आर्य ने घटना के बाद जिला अस्पताल में घायल सचिन की स्थिति का जायजा लिया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
3 mins agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
21 mins agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
1 hr agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
5 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
5 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
7 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
8 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
9 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
11 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines