---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

नोएडा पुलिस की हिरासत से भागा दुष्कर्म का आरोपी, बाथरूम के बाहर बैठी रह गई पुलिस

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में 14 साल की लड़की से बलात्कार का आरोपी सोमवार को पुलिस की हिरासत से भाग निकला। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने एक हेड कांस्टेबल और एक होमगार्ड को निलंबित कर दिया है। बताया गया है कि 19 वर्षीय आरोपी […]

Author
Edited By : Naresh Chaudhary Updated: Dec 20, 2022 13:03

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में 14 साल की लड़की से बलात्कार का आरोपी सोमवार को पुलिस की हिरासत से भाग निकला। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने एक हेड कांस्टेबल और एक होमगार्ड को निलंबित कर दिया है। बताया गया है कि 19 वर्षीय आरोपी को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के शौचालय की खिड़की से फरार हो गया।

और पढ़िए – बिहार में जब मैदान से निकलने लगे एक के बाद एक शराब से भरे मटके…जानें क्या है पूरा माजरा

---विज्ञापन---

आरोपी को पकड़ने के लिए तीन टीमें बनाईं

नोएडा के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि आरोपी की तलाश और उसकी जल्द गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस की तीन टीमों को लगाया है। साथ ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मामले की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

---विज्ञापन---

मैनपुरी का रहने वाला है आरोपी

जानकारी के मुताबिक आरोपी मूलरूप से उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले का रहने वाला है। आरोप है कि वह एक लड़की के साथ भाग गया था। लड़की के परिवार वालों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ उसके खिलाफ धारा 363 (लापता) और 366 (अपहरण) का मुकदमा दर्ज किया गया था। थाना सेक्टर-113 पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लड़की को बरामद किया था। डीसीपी ने बताया कि लड़की के बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 376 (बलात्कार) को शामिल किया गया था।

और पढ़िए – संजू त्रिपाठी हत्याकांड का खुलासा, अपनों ने ही रंगे खून से हाथ

---विज्ञापन---

पुलिसवालों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को जेल भेजे जाने से पहले उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल में वह शौच करने के बहाने से बाथरूम गया, जहां पीछे की खिड़की से वह भाग गया। उन्होंने कहा कि जिन पुलिस अधिकारियों की लापरवाही के कारण यह घटना हुई है, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी के साथ गए हेड कांस्टेबल के निलंबन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है, जबकि होमगार्ड के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Dec 20, 2022 12:36 AM
End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.