---विज्ञापन---

ट्रेन से उतरते ही स्टेशन पर लड़के ने अपनी प्रेमिका का काट डाला गला, वजह कर देगी हैरान

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आजमगढ़ (Azamgarh) जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां ट्रेन से उतरते ही एक युवक ने अपनी प्रेमिका का चाकू से गला रेत दिया। इसके बाद खुद की गर्दन पर भी चाकू से प्रहार कर लिया। दोनों को गंभीर स्थिति में अस्पताल में […]

---विज्ञापन---

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आजमगढ़ (Azamgarh) जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां ट्रेन से उतरते ही एक युवक ने अपनी प्रेमिका का चाकू से गला रेत दिया। इसके बाद खुद की गर्दन पर भी चाकू से प्रहार कर लिया। दोनों को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्रेमिका की मौत हो गई। युवक को हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना की वजह जानकर आप भी दंग रह जाएंगे।

पांच माह पहले घर से चले गए थे दोनों

जानकारी के मुताबिक आजमगढ़ के जहानागंज थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले धनंजय (22 वर्ष) का बिलरियागंज की रहने वाली युवती के साथ प्रेम प्रसंग था। बताया गया है कि करीब पांच माह पहले दोनों घर से चले गए थे। गुरुवार शाम को दोनों मुंबई से गोदान ट्रेन में सवार होकर वापस आजमगढ़ पहुंचे थे। यहां लड़के के परिवारवाले मौजूद थे।

---विज्ञापन---

लड़की को न ले जाने देने पर बौखलाया

बताया गया है कि लड़के ने युवती को अपने साथ चलने के लिए कहा, लेकिन लड़के के परिवारवालों ने इसका विरोध कर दिया। इस बात पर बौखलाए युवक ने स्टेशन पर ही चाकू से पहले लड़की का गला रेत दिया। खून से लथपथ वह वहीं गिर पड़ी। तभी उसी चाकू से लड़के ने अपनी गर्दन पर भी वार कर लिया। वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना को देख स्टेशन पर हड़कंप मच गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां लड़की को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि लड़के को गंभीर हालत में हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। आजमगढ़ के एसपी सिटी ने बताया कि धनंजय लड़की से प्यार करता था। जब उसने लड़की का गला रेता तो अन्य यात्रियों ने उसे पकड़ने की कोशिश की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 02, 2022 03:07 PM
End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola