Auraiya Sinking: उत्तराखंड (Uttarakhand) के जोशीमठ और कर्णप्रयाग के बाद उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ और बागपत में मकानों में दरारें देखे जाने के बाद लोगों में दहशत का माहौल था। लेकिन यूपी के ओरैया (Auraiya Sinking) जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 15 मकानों में अचानक कई दरारें देखी गईं।
PWD की टीम दोनों कॉलोनियों में पहुंची
ये दरारें मदार दरवाजा और विधि चंद्र इलाकों के घरों में आई हैं। जानकारी के बाद मंगलवार को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों की एक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हालांकि अभी तक घरों में आई दरारों के सही कारण का पता नहीं चल पाया है।
दोनों कॉलोनियों में करीब 1300 घर
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस दोनों इलाकों में 1,000 से 1,300 घर हैं। यहां बने पक्के मकानों में पिछले कुछ महीनों में दरारें दिखने लगी हैं। शुरुआत में स्थानीय लोगों ने बारिश को इसका कारण माना था। अब यहां के 15 से ज्यादा मकानों की नींव, छत और दीवारें दरकने से लोग सहम गए हैं। सूचना के बाद जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है।
Narsingh Mandir: जोशीमठ के प्रसिद्ध नरसिंह मंदिर में सभी आयोजनों पर रोक, समिति ने बताया बड़ा कारण
इन लोगों के मकानों में दरारें, शिफ्टिंग की तैयारी
रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रेमचंद्र पोरवाल, राजेश वर्मा, मनोज गोयल, प्रमोद गुप्ता, ब्रजेंद्र सिंह, मनोज गुप्ता, सुरेश गुप्ता, गोपाल अग्रवाल, मूलचंद्र अग्रवाल, सतीश पुष्कर और राजेंद्र वर्मा समेत 15 लोगों के घरों में यही समस्या है। ये सभी लोग दो मोहल्लों में रहते हैं। इनमें से कई लोग अपने परिवारों के साथ दूसरे इलाकों में किराए पर रहने की योजना बना रहे हैं।
जीवन भर की कमाई से बनाया घर
विधि चंद्र मोहल्ले में रहने वाले एक शख्स ने बताया कि हमने इस मकान में जीवन भर की कमाई लगा कर बनाया था। अब समझ नहीं आ रहा कि क्या करें? परिवार के लोगों ने पड़ोस के इलाके में किराए के घर में जाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन अभी गंभीर नहीं दिख रहा है। हमने इसकी जानकारी अधिकारियों को काफी पहले ही दी थी।
और पढ़िए –Badrinath Temple: दिन-रात धंसता जा रहा है जोशीमठ, क्या बद्रीनाथ यात्रा पर पड़ेगा असर?
फर्श के पत्थर चटके, छतों में आई दरार
मदार दरवाजा निवासी एक शख्स ने बताया कि फर्श पर लगा पत्थर टूट गया है। मकान के लिंटेल के बीच में दरार आ गई हैं। पहले हम चीजों को हल्के में ले रहे थे, लेकिन अब स्थिति भयावह होती दिख रही है। वहीं जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ घरों में दरारें आने का मामला सामने आया है। इसके कारणों का पता लगाने के लिए मंगलवार को पीडब्ल्यूडी की एक टीम भेजी गई है। सही कारण तो रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।
नलकूप के पानी से रिसाव हो सकता है कारण
इनके अलावा कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी अभिषेक यादव ने बताया कि पास में नगर पालिका का नलकूप है। आशंका है कि घरों में दरारें आने का कारण नलकूप से पानी का रिसाव हो सकता है। हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
महिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
3 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
4 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
5 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
6 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
7 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
8 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
10 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
21 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
21 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines