'दामाद' में फिर जागा प्यार...वो सास संग फरार, राहुल के दोस्त बोले- पता नहीं कहां गए

सास अनीता और उसका प्रेमी राहुल एक बार फिर गायब हो गए हैं। किसी को नहीं पता कि वे राहुल और अनीता कहां गए हैं? शायद उन्होंने एकांतवास ले लिया है, लेकिन कहां, यह किसी को नहीं पता। आइए जानते हैं कि आखिर अब मामला क्या है‌?

Aligarh Saas Damad Love Story

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की सास अनीता और उसका होने वाला दामाद राहुल एक बार फिर गायब हो गए हैं। जी हां, राहुल और अनीता का कोई सुराग नहीं मिल रहा है। गांववालों और परिजनों द्वारा खदेड़े जाने के बाद एक दोस्त ने राहुल और अनीता को पाली क्षेत्र में छोड़ा था, लेकिन वहां से दोनों कहां गए? कुछ पता नहीं चल रहा है। दोनों का फोन भी ऑफ है।

विज्ञापन

राहुल के दोस्त ने बताया कि उसने मदद मांगी थी। वह उसके घर रात में रुका और सुबह होते ही उसने दोनों को बाइक पर पाली क्षेत्र में छोड़ दिया था। राहुल-अनीता को छोड़कर वह वापस आ गया था, लेकिन वहां से दोनों कहां गए? उन्होंने बताया नहीं और न ही इस बारे में कोई बात की। राहुल उत्तराखंड में नौकरी करता था, हो सकता है कि वहां चले गए हों।

विज्ञापन

राहुल को पिता ने रखने से किया इनकार

बता दें कि राहुल अपनी प्रेमिका अनीता को लेकर गांव नगला मछरिया आया था, लेकिन ग्रामीणों ने दोनों का विरोध किया और उन्हें गांव में नहीं रुकने देने का ऐलान किया। राहुल के पिता ओमवीर ने भी राहुल और अनीता को घर में रखने से इनकार कर दिया है। राहुल के परिवार ने मामले में पूरी तरह से चुप्पी साध ली है। उन्होंने अब कुछ भी कहने से मना कर दिया है।

विज्ञापन

राहुल के पिता पहले ही राहुल से रिश्ता तोड़ने और बेदखल करने का ऐलान कर चुके हैं। समाज भी राहुल और अनीता का बहिष्कार करने की बात कह चुका है। वहीं अनीता पहले ही अपने पति का घर छोड़ चुकी है। पुलिस की काउंसिलिंग में भी उसने पति जितेंद्र के घर जाने से साफ इनकार कर दिया था। बच्चों के बारे में उसने कहा था कि वे जितेंद्र की जिम्मेदारी हैं।

विज्ञापन

क्या है मामला?

बता दें कि अलीगढ़ के मडराक कस्बे के गांव मनोहरपुर कायस्थ निवासी जितेंद्र की बेटी शिवानी की शादी दादों कस्बे के गांव मछरिया निवासी राहुल से तय हुई थी। 16 अप्रैल को शादी होनी थी, लेकिन 8 अप्रैल को राहुल अपनी होने वाली सास अनीता को लेकर फरार हो गया। राहुल और अनीता के प्रेम संबंध सामने आए। अनीता के परिजनों ने उस पर गहने और कैश लेकर भागने का आरोप लगाया और पुलिस को अनीता की गुमशुदगी की शिकायत दी।

पुलिस दोनों को तलाश रही थी कि 16 अप्रैल दिन बुधवार को राहुल-अनीता अचानक दादों थाने पहुंच गए। वे दिल्ली, बिहार, नेपाल में 8 दिन बिताने के बाद वापस लौटे और अपने प्रेम संबंधों का ऐलान कर दिया। अनीता और राहुल ने शादी करने और साथ रहने का फैसला किया। परिजनों द्वारा समझाने और पुलिस द्वारा काउंसिलिंग किए जाने पर भी वे नहीं माने तो पुलिस ने दोनों को एक करके भेज दिया, जहां से राहुल अनीता को लेकर अपने गांव गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ