---विज्ञापन---

बिहार angle-right

जेंडर चेंज करा बॉयफ्रेंड से शादी, लड़की बना युवक आज खा रहा ठोकरें, पढ़ें बेवफाई की कहानी

प्यार और धोखे की कई कहानियां सुनी होंगी, लेकिन बिहार के सन्नी की कहानी आपको चौंका देगी। उसने प्यार के चक्कर में पड़कर अपनी जिंदगी ऐसे बर्बाद की कि आज वह दर-दर की ठोकरे खा रहा है। आइए पूरा मामला जानते हैं?

---विज्ञापन---

(जीवेश तरुण, बेगूसराय)

बिहार के बेगूसराय में एक लड़का एक लड़के के प्यार में दीवानगी की हद पार कर गया। खुद पर लाखों रुपये खर्च करके लिंग परिवर्तन कराकर लड़की बना। बॉयफ्रेंड से शादी की, लेकिन बदले में बेवफाई मिली। पति ने उसका शारीरिक, मानसिक शोषण किया और किसी किन्नर के साथ इश्क में पड़ गया। पति ने अब लड़की को छोड़ दिया है।

---विज्ञापन---

विरोध करने पर वह जाने से मारने की धमकी देता है। वहीं आज लड़की बने युवक की पहचान बदल चुकी है और वह इंसाफ पाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही है। पुलिस के शिकायत देकर लड़की (पूर्व लड़का) ने इंसाफ की गुहार लगाई है। पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है। मामला बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़ें:‘मुझे बीवी से बचाओ, सौरभ की तरह…’; मेरठ के शख्स ने पत्नी पर लगाए सनसनीखेज आरोप

---विज्ञापन---

साल 2017 में हुई थी मुलाकात

सन्नी उर्फ मारिया यादव ने साहेबपुरकमाल थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखती है। साल 2017 में साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के बाबूबरही गावं रहने वाले पीयूष यादव से उसकी दोस्ती हुई थी। यह दोस्ती धीरे धीरे प्यार में बदल गई। दोस्ती के प्यार में बदलते ही दोनों एक दूसरे के बिना अधूरा महसूस करने लगे।

वे दोनों जिंदगीभर साथ रहना चाहते थे, लेकिन क्योंकि दोनों लड़के थे, इसलिए पति-पत्नी के रूप में उनके रिश्ते को सामाजिक मान्यता नहीं मिल पाती। मारिया ने बताया कि पीयूष के कहने पर साल 2019 में उसने अपना लिंग परिवर्तन करा लिया। सन्नी अब मारिया बन चुका था। वे दोनों साथ रहने लगे और 2021 में गोरखपुर कोर्ट में मैरिज की।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:‘लुट गया मैं, बर्बाद हो गई जिंदगी’; दूल्हा बने कानपुर के 62 वर्षीय रिटायर्ड अफसर की आपबीती

सुमन किन्नर से हो गया प्यार

सन्नी उर्फ मारिया यादव का आरोप है कि वह खुद पीयूष का सारा खर्च उठा रही थी। ढेर सारे उपहार दे चुकी थी और पीयूष की हरसंभव आर्थिक मदद भी करती थी। इस बात की जानकारी सन्नी और पीयूष यादव के परिवार के लोगों को भी थी, लेकिन उनका रिश्ता साल 2024 के नवंबर महीने तक ही चला।

---विज्ञापन---

पीयूष यादव के कहने पर उसने अपने खर्चे पर पीयूष को कोलकाता भेजा, जहां वह ड्राइविंग का काम करने लगा। वहीं उसकी मुलाकात सुमन नामक किन्नर से हुई। पीयूष पत्नी मारिया को छोड़कर सुमन किन्नर के प्यार में पड़ गया। मरिया यादव का आरोप है कि पीयूष उसे बरगलाता रहा और सुमन किन्नर से कोई संबंध होने की बात से इंकार करता रहा, लेकिन सच सामने आ गया था।

यह भी पढ़ें:क्या ‘दामाद’ से मांग भरवा चुकी सास? राहुल-अनीता ने सवालों के दिए अजीबोगरीब जवाब

---विज्ञापन---

जान से मारने की दी धमकी

सन्नी उर्फ मारिया ने बताया कि पीयूष और उसके बीच मनमुटाव बढ़ता गया। एक दिन कोलकाता जाकर पीयूष ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। दूसरे नंबर से फोन करने पर पीयूष ने जान से मारने की धमकी दी। फिर वह साहेबपुरकमाल थाना में प्रमाण पत्र लेकर पहुंची ओर पीयूष के खिलाफ शिकायत दी।

मामला सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और पीयूष यादव की तलाश में उसके गावं गई, लेकिन वह फरार हो चुका है। पीयूष यादव के परिवार ने दोनों के रिश्ते पर बोलने से इंकार कर दिया है। मारिया के परिजन भी कुछ कहने को तैयार नहीं है। पीयूष के मिलने के बाद दोनों के परिजनों का आमना-सामना कराकर पुलिस विवाद सुलझाने का प्रयास कर सकती है।

---विज्ञापन---

First published on: Apr 20, 2025 01:10 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola