---विज्ञापन---

‘लुट गया मैं, बर्बाद हो गई जिंदगी’; दूल्हा बने कानपुर के 62 वर्षीय रिटायर्ड अफसर की आपबीती

62 साल के रिटायर्ड अफसर को शादी करना महंगा पड़ गया। 2 दिन के अंदर उसकी दुल्हन ने ऐसा कांड कर दिया कि पूरा परिवार थाने पहुंच गया। परिवार और दूल्हे के शादी करके भारी नुकसान उठाना पड़ा है। आइए पूरा मामला जानते हैं...

62 साल के रिटायर्ड COD को शादी करना महंगा पड़ गया। 2 दिन के अंदर उसकी दुल्हन ने ऐसा कांड कर दिया कि पूरा परिवार थाने पहुंच गया। परिवार और दूल्हे के शादी करके भारी नुकसान उठाना पड़ा है। उत्तर प्रदेश के कानपुर में रहने वाले हरीश शुक्ला ने 45 साल की महिला से आर्य समाज मंदिर में शादी की। नई दुल्हन ने 2 दिन के अंदर सास-ससुर की सेवा करके चाय-नाश्ता कराते हुए पूरे परिवार का भरोसा जीत लिया।

लेकिन तीसरे ही दिन दुल्हन बाय-बाय कर गई, घर से अचानक फरार हो गई। वह जाते हुए 3 लाख के गहने और 2 लाख कैश भी ले गई। नई दुल्हन लुटेरी साबित हुई और बेचारा दूल्हा अब पुलिस चौकी में बैठा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, वहीं लोगों में चर्चा है कि आखिर लुटेरी दुल्हन आई कहां से थी? पुलिस भी महिला के बारे में छानबीन करने में जुटी है। पीड़ित के पास उसकी फोटो के अलावा कुछ नहीं है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:सास को पत्नी बना ‘दामाद’ राहुल कहां ले जाएगा? पिता-ग्रामीणों ने तो कर दिया अस्वीकार

पड़ोस में किराये के मकान में रहती थी महिला

मामला कानुपर के चकेरी इलाके के कोयला नगर का है। हरीश कुमार शुक्ला (62) रिटायर COD हैं और मूलरूप से सीतापुर के रहने वाले हेँ। उन्होंने शादी नहीं की थी। वे मां-बाप के साथ सनिगवां में किराये के मकान में रहते थे। उनकी मुलाकात गली में ही किराये पर रहने वाली महिला से हुई। बातें करते-करते दोनों की जान पहचान हो गई। परिजनों ने शादी करने दबाव डाला और दोस्त बनी महिला से बात करने को कहा। हरीश ने महिला से बात की तो वह शादी के लिए तैयार हो गई।

---विज्ञापन---

11 फरवरी 2025 को दोनों ने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। 2 दिन बाद महिला 3 लाख कैश और 2 लाख के गहने लेकर फरार हो गई। हरीश कुमार ने महिला को कई जगह तलाश किया, हारकर वह चकेरी थाने पहुंचे और लूट की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने शिकायत में पुलिस को बताया कि उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई है। वह लुट गया है, जिंदगीभर की बचत उसकी पत्नी लेकर चली गई है। इंस्पेक्टर चकेरी थाना संतोष कुमार शुक्ला मामले की जांच कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:क्या ‘दामाद’ संग 7 फेरे ले चुकी सास? सवालों के राहुल-अनीता ने दिए अजीबोगरीब जवाब

---विज्ञापन---
First published on: Apr 20, 2025 09:30 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola