उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में दामाद-सास की प्रेम कहानी में नया ट्विस्ट आ गया है। अलीगढ़ के दादों थाने की पुलिस ने सास अनीता को उसके प्रेमी राहुल के सुपुर्द कर दिया है। 2 दिन काउंसिलिंग करने के बाद भी अनीता अपने पति जितेंद्र के घर जाने को नहीं मानी। हारकर पुलिस ने अनीता को राहुल के साथ भेज दिया। इस तरह थाना मडराक क्षेत्र के गांव मनोहरपुर की अनीता और राहुल की प्रेम कहानी अपने ‘अंजाम’ तक पहुंच गई। अनीता और राहुल एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं, लेकिन उनकी शादी में एक पेंच फंस गया है। जी हां, अनीता चाहकर भी राहुल से शादी नहीं कर पाएगी।
यह भी पढ़ें:दामाद-सास की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट, पति ने फैसला बदला, जानें अनीता उर्फ सपना अब कहां?
तलाक मिलने के बाद ही कर पाएगी शादी
राहुल-अनीता की शादी के मामले में पुलिस भी मदद नहीं कर पाएगी। कानून की एक शर्त अनीता और राहुल की शादी में दीवार बनकर खड़ी हो जाएगी। हिंदू विवाह अधिनियम 1955 के तहत, कोई महिला या पुरुष तब तक दूसरी शादी नहीं कर सकते, जब तक पहले पति या पत्नी से तलाक नहीं हो जाता। इसलिए अनीता भी राहुल से तब तक शादी नहीं कर पाएगी, जब तक पति जितेंद्र उसे तलाक नहीं दे देता। हालांकि अनीता कह चुकी है कि वह शादी किए बिना भी राहुल के साथ रह सकती है, लेकिन राहुल के साथ ही रहेगी, लेकिन मामले में एक सच यह भी है कि चाहकर भी राहुल और अनीता शादी नहीं कर पाएंगे।
यह भी पढ़ें:‘दामाद’ संग भागी सास के नए खुलासे, बोली- बेटी भी मेरी दुश्मन, पति तो था ही
8 अप्रैल को फरार हुए थे राहुल-अनीता
बता दें कि अलीगढ़ के सास-दामाद के प्रेम प्रसंग ने न केवल स्थानीय स्तर पर, बल्कि देशभर में सुर्खियां बटोरीं। अब यह मामला पुलिस की मध्यस्थता और काउंसिलिंग के बाद शांत हो गया है। पुलिस ने शुक्रवार को महिला को उसके होने वाले दामाद राहुल के सुपुर्द कर दिया। मनोहरपुर गांव निवासी अपना देवी उर्फ सपना उर्फ अनीता अपनी बेटी शिवानी की शादी से महज 8 दिन पहले अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ फरार हो गई थी। शिवानी-राहुल की शादी 16 अप्रैल को होनी थी, लेकिन 8 अप्रैल को अनीता और राहुल फरार हो गए। 8 दिन बाद 16 अप्रैल को शिवानी की शादी के दिन अनीता और राहुल ने थाना दादों में सरेंडर कर दिया।
यह भी पढ़ें:सास संग भागने वाले ‘दामाद’ के 3 खुलासे, बताया अलीगढ़ से भागकर सबसे पहले कहां गए?
पति के सामने अनीता-राहुल को भेजा
पुलिस द्वारा राहुल और अनीता की काउंसिलिंग लगातार 2 दिन तक कराई गई, लेकिन अनीता ने साफ तौर पर अपने परिवार और बच्चों के पास लौटने से इनकार कर दिया। अनीता ने राहुल के साथ रहने की इच्छा जताई, जिसके आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को पति-बच्चों की मौजूदगी में अनीता को राहुल के साथ भेज दिया। इस अनोखे रिश्ते ने समाज में रिश्तों की परिभाषा को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है। क्षेत्राधिकारी इगलास अलीगढ़ महेश कुमार का कहना है कि राहुल और अनीता बालिग हैं। अनीता ने अपनी इच्छा से राहुल के साथ रहने का निर्णय लिया है, ऐसे में कानून इस मामले में कोई आपत्ति नहीं जता सकता। अगर अनीता और राहुल शादी करते हैं तो जितेंद्र से तलाक का पेंच फंस सकता है।
संबंधित खबरें
'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
1 hr agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
1 hr agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
11 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
14 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
20 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
21 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
21 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines