---विज्ञापन---

सास संग भागने वाले ‘दामाद’ के 3 खुलासे, बताया अलीगढ़ से भागकर सबसे पहले कहां गए?

सास को लेकर भागने वाले दामाद राहुल ने पुलिस के सामने कई खुलासे किए हैं। उसने पुलिस के सवालों का जवाब देते हुए बताया कि वे दोनों 8 दिन कहां रहे और अचानक सरेंडर क्यों कर दिया? आइए जानते हैं कि राहुल ने पुलिस को क्या बताया?

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के दादों थाने में सरेंडर करने वाले सास-दामाद की चर्चा खूब हो रही है। होने वाले दामाद राहुल के साथ फरार होने वाली सास अनीता ने शादी करने की इच्छा जताई है। राहुल ने भी अनीता से शादी करने के लिए शर्त रखी है।

पुलिस के पूछने पर अनीता ने जहां कई खुलासे किए, वहीं राहुल ने भी कई बातें बताई हैं। राहुल-अनीता ने पुलिस को बताया कि वे दोनों 8 अप्रैल को घर से भागने के बाद कहां-कहां रहे। आइए जानते हैं कि राहुल ने पुलिस के सामने क्या खुलासे किए?

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:सास से शादी को लेकर ‘दामाद’ ने रखी एक शर्त; जानें राहुल ने क्या दावा किया‌?

क्यों भागा अनीता को लेकर?

पुलिस के सवाल का जवाब देते हुए राहुल ने बताया कि अनीता पर उसका पति अत्याचार करना था। पति अनीता के साथ मारपीट और गाली गलौज करता था। अनीता अपनी जिंदगी से काफी परेशान थी। एक दिन उनका फोन आया कि मुझे आकर ले जाओ। अगर वह नहीं आया तो सुसाइड कर लेगी। अनीता की बात सुनकर वह टेंशन में आ गया था। इससे पहले कि अनीता सुसाइड कर लेती, वह उन्हें लेने उनके गांव आ गया था। इसके बाद दोनों घर छोड़कर चले गए। अनीता को लेकर उसकी नीयत खराब नहीं है। बल्कि 8 दिन साथ रहने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया है।

---विज्ञापन---

 

कहां मिले, कहां गए और कहां रहे थे दोनों?

राहुल ने बताया कि अनीता को उसने 8 अप्रैल को कासगंज बुलाया था। अनीता पहले अलीगढ़ से कासगंज पहुंची। वहां से दोनों बस में बैठकर बरेली गए। बरेली से बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में गए। दोनों ने अपना फोन बंद कर लिया था, ताकि परिजन तलाश न कर पाएं। 2 दिन पहले फोन ऑन किया तो सोशल मीडिया देखकर चौंक गए। पता चला कि अलीगढ़ पुलिस हमारे पीछे है। इसलिए सोचा कि पुलिस ने पकड़ा तो गलत बन जाएंगे, इसलिए खुद सरेंडर करने थाने पहुंच गए। बिहार से दिल्ली गए। बस में बैठकर राया कट पर उतरे और गाड़ी बुक करके दादों थाने पहुंचे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:होने वाले दामाद संग भागी सास के 5 खुलासे, बताया 8 दिन दोनों कहां रहे?

अब आगे क्या करना है?

राहुल ने पुलिस को बताया कि अनीता के पति को उन दोनों का बात करना पसंद नहीं है। वह अनीता से कहता था कि राहुल पसंद है तो उसके साथ क्यों नहीं चली जाती? पति के मुंह से ऐसी बात सुनकर अनीता टूट गई थी। उसने मुझे पति के व्यवहार के बारे में बताया। अनीता के साथ उसके पति के व्यवहार के बारे में जानकर उसे गुस्सा आया और उसने अनीता के पति को छोड़ने के फैसले का सम्मान किया। दोनों ने फैसला किया कि अब वह साथ रहेंगे। दोनों शादी करना चाहते हैं। आगे की जिंदगी एक दूसरे के साथ बिताना चाहते हैं।

---विज्ञापन---

First published on: Apr 17, 2025 09:05 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ है। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola