दामाद-सास की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट, पति ने फैसला बदला, जानें अनीता उर्फ सपना अब कहां?

अलीगढ़ के सास-दामाद की प्रेमी कहानी में बड़ा अपडेट आ गया है। सास अनीता के पति ने अपने एक फैसले यूटर्न ले लिया है। उसने भरी पंचायत में अपना नया फैसला सुनाकर चौंका दिया। अब देखना यह है कि अनीता क्या फैसला लेती है? फिलहाल वह राहुल के साथ रहने पर अड़ी है।

Alighar Saas Damad Love Story

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की सास और होने वाले दामाद की प्रेम कहानी में नया ट्विस्ट आ गया है। दरअसल अनीता का पति जितेंद्र अब उसने अपनाने के लिए तैयार है, लेकिन अनीता होने वाले दामाद राहुल के साथ रहने की जिद पर ही अड़ी है। बच्चों की बात सुनकर भी उसका दिल नहीं पिघला और वह अपने पति के घर जाने को तैयार नहीं हुई।

विज्ञापन

वहीं जितेंद्र का कहना है कि वह अनीता को तलाक नहीं देगा, बल्कि उसे एक मौका देने के लिए तैयार है। पुलिस ने अनीता उर्फ सपना को महिला वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है। मामले में दिनभर थाने में पंचायत चली, लेकिन अनीता नहीं मानी। 2 दिन से अनीता-जितेंद्र के रिश्तेदार थाने में ही धरने पर बैठे रहे। वहीं ग्रामीण अनीता को अपनाने को तैयार नहीं।

विज्ञापन

बिना शादी के रह लूंगी राहुल के साथ

राहुल के पिता ओमवीर सिंह भी कोर्ट में दिनभर बेटे का इंतजार करते रहे, लेकिन पुलिस ने बीते दिन भी अनीता और राहुल को कोर्ट में पेश नहीं किया। दूसरी ओर अनीता का कहना है कि अगर जितेंद्र ने उसे तलाक नहीं दिया, तब भी वह उसके साथ किसी कीमत पर नहीं रहेगी। वह सिर्फ राहुल के साथ रहेगी और उसी से शादी करेगी। अगर राहुल से उसकी शादी नहीं भी हो पाई, तो भी वह राहुल के साथ बिना शादी किए रह लेगी, लेकिन रहेगी राहुल के साथ ही।

विज्ञापन

इस शर्त पर करूंगा अनीता से शादी

वहीं राहुल भी अनीता से शादी करने के लिए तैयार है, लेकिन वह एक शर्त पर शादी करेगा कि शादी करने में अनीता की मर्जी हो, किसी तरह का दबाव या बदनामी होने का डर नहीं हो। राहुल ने कहा कि उसने और अनीता ने भागकर कुछ गलत नहीं किया है। वह अनीता से प्यार करता है। अनीता का पति उसे टॉर्चर करता है। मारपीट और गाली गलौज करता है। अनीता ने पति की ज्यादतियों के बारे में बताया तो उसने अनीता की मजबूरी समझी और उसका साथ देने का फैसला लिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ