Aligarh News: 9 माह गर्भ में रखा न ममता जागी, जन्म देते ही नवजात तलाब में फेंक भागी

Uttar Pradesh Aligarh News: यूपी के जनपद अलीगढ़ की कोतवाली इगलास क्षेत्र के गांव नंगला फौदा में 9 महीने के बच्चे का शव तालाब में फेंका मिला। इस घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी।

Uttar Pradesh Aligarh News

Uttar Pradesh Aligarh News

Uttar Pradesh Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की कोतवाली इगलास क्षेत्र के गांव नंगला फौदा में दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कलयुगी मां ने अपने 9 महीने के बच्चे को जन्म के बाद तालाब में फेंककर मौके से फरार हो गई। शनिवार की सुबह ग्रामीणों को एक नवजात बच्चे का शव तालाब में तैरता दिखा, तो इसकी सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन

क्या है पूरी घटना

स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह तालाब में एक बच्चे का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। इस खबर के मिलते ही कई ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से नवजात के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शिशु की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया।

विज्ञापन

पुलिस कर रही जांच

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। शुरुआती जांच में यह मामला नवजात की हत्या का लग रहा है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है।

ग्रामीणों में भारी आक्रोश

इस घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उनका कहना है कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। इगलास क्षेत्राधिकारी दीक्षा भावरे ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे पुलिस को डायल 112 के जरिए सूचना मिली थी कि तालाब में एक नवजात का शव पड़ा है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ