Uttar Pardesh में होली पर 4 दिन लगातार रहेगी छुट्टी, स्टाफ की रहेगी मौज

Public Holiday in UP: उत्तर प्रदेश में होली पर 4 दिन लगातार छुट्टी रहने वाली है। इस दिन बैंक, स्कूल समेत सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार के सरकारी कैलेंडर के अनुसार ये छुट्टियां दी जा रही हैं।

UP Holidays on Holi

सांकेतिक तस्वीर।

Public Holiday in Uttar Pradesh on Holi: उत्तर प्रदेश में होली और होलिका दहन को लेकर 4 दिनों तक लगातार छुट्टी रहने वाली है। इस दौरान प्रदेश के सभी स्कूल-कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार के कैलेंडर के अनुसार ये छुट्टी दी जा रही है।

विज्ञापन

कब से कब तक रहेगी छुट्टी?

राज्य सरकार के आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार इस साल लखनऊ, कानपुर और उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में होली और होलिका दहन के अवसर पर लगातार 4 दिन की छुट्टी रहेगी। इस दौरान सभी स्कूल, कॉलेज, बैंक और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। 13 मार्च 2025 (गुरुवार) को होलिका दहन और 14 मार्च 2025 (शुक्रवार) को होली की सरकारी छुट्टी रहेगी। इसके बाद 15 मार्च 2025 को शनिवार और 16 मार्च 2025 को रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा। हालांकि, 15 मार्च 2025 को शनिवार की छुट्टी इंडिविजुअल ऑर्गेनाइशन की पॉलिसी पर निर्भर करता है।

विज्ञापन

सभी स्कूल और दफ्तर रहेंगे बंद

इस दिन सभी स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। होली के एक दिन पहले होलिका दहन के दिन भी छुट्टी रहेगी। इस दौरान बैंक भी 4 दिनों तक लगातार बंद रहेंगे। बैंक में काम छुट्टी के बाद 17 मार्च 2025 यानी सोमवार से शुरू होंगे।

12 दिन बाद फिर 3  दिन की छुट्टी

इसके बाद इस मार्च महीने में 17 तारीख के बाद 3 दिन की लगतार छुट्टी रहेगी। 29 मार्च 2025 को शनिवार और 30 मार्च 2025 को रविवार का साप्ताहिक अवकाश तो रहेगा ही उसके बाद 31 मार्च 2025 (सोमवार) को ईद-उल-फितर की सरकारी छुट्टी रहेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ