यूपी के 1.18 करोड़ पेंशनधारकों को तोहफा देगी योगी सरकार, चुनाव से पहले बड़ा सियासी दांव

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 2027 विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के 1.18 करोड़ से अधिक पेंशनभोगियों के लिए बड़ी राहत की तैयारी कर रही है. 4 अगस्त से शुरू हो रहे मानसून सत्र में 20,000 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश कर पेंशन राशि बढ़ाने का प्रावधान किया जाएगा. इसके तहत वृद्ध, विधवा और दिव्यांगजनों की मासिक पेंशन में 500 रुपये की बढ़ोतरी कर इसे 1500 रुपये किया जाएगा.

UP Pension Scheme 2026, Yogi Govt Pension Hike, UP Supplementary Budget, 1500 Pension UP, UP Election 2027

UP Pension Hike 2026 : उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों से ठीक पहले योगी सरकार ने राज्य के करोड़ों जरूरतमंदों को साधने के लिए बड़ा सियासी दांव खेला है. राज्य के 1.18 करोड़ से अधिक पेंशन लाभार्थियों के लिए खुशखबरी है. सरकार वृद्ध, विधवा, निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगजनों को दी जाने वाली सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 500 रुपये प्रति महीने की बढ़ोतरी करने जा रही है. आगामी 4 अगस्त से शुरू होने जा रहे उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र में राज्य के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए करीब 20,000 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश करेंगे. इसी बजट में पेंशन राशि में बढ़ोतरी का औपचारिक प्रावधान किया जा रहा है.

विज्ञापन
विज्ञापन

बजट पास होते ही खातों में आएगी बढ़ी रकम

पेंशन बढ़ोतरी का यह प्रस्ताव लंबे समय से चर्चा में था. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसी साल 13 फरवरी 2026 को विधानसभा सत्र के दौरान इसका संकेत दिया था. हालांकि, सियासी और प्रशासनिक रणनीतियों के चलते मुख्य बजट सत्र में इसकी घोषणा टाल दी गई थी. इसके बाद 15 जून 2026 को ‘विश्व वृद्धजन दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस’ के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जनता के नाम एक पत्र लिखकर मासिक पेंशन को बढ़ा 1,500 रुपये करने का ऐलान किया था.

अब मानसून सत्र में अनुपूरक बजट के जरिए वित्तीय प्रावधान होते ही प्रदेश के 1.18 करोड़ से ज्यादा पेंशनभोगियों को अब हर महीने 1000 रुपये के बजाय 1500 रुपये की पेंशन दी जाएगी. बढ़ी हुई पेंशन राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर (DBT) कर दी जाएगी. प्रदेश के बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवा महिलाओं को बड़ी आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ