गुरु पूर्णिमा पर CM योगी का बड़ा ऐलान, भदोही जिले का नाम बदला, कहलाएगा 'संत रविदास नगर'

गुरु पूर्णिमा पर वाराणसी में CM योगी आदित्यनाथ ने भदोही जिले का नाम बदलकर फिर से ‘संत रविदास नगर’ करने का बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने संत रविदास जी के नाम का जिला हटाकर पाप किया था. जानिए 2027 के चुनाव से पहले सीएम योगी का यह बड़ा संदेश.

Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु पूर्णिमा पर वाराणसी में बड़ा ऐलान करते हुए भदोही जिले का नाम एक बार फिर बदल दिया है. सीएम योगी ने घोषणा की है कि आज से भदोही को फिर से ‘संत रविदास नगर’ के नाम से ही जाना जाएगा. योगी के इस कदम को साल 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए उनके ‘मिशन दलित’ से जोड़कर देखा जा रहा है.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सपा सरकार पर सीधा हमला बोला. उन्होंने कहा, “सपा ने एक और पाप किया था कि संत रविदास जी के नाम पर बने जिले का नाम भी हटा दिया था. आज से भदोही को फिर से संत रविदास नगर के नाम से जाना जाएगा.”

विज्ञापन

पीएम मोदी के फैसलों का किया जिक्र

सीएम योगी ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा महापुरुषों को दिए जा रहे सम्मान का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी सरकार संत-महात्माओं और ऋषियों के आदर्शों पर चल रही है. उन्होंने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर एयरपोर्ट का नाम संत रविदास जी के नाम पर रखा और अयोध्या एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि जी के नाम पर किया.

विज्ञापन

‘समाज को बांटने वालों के आदर्श औरंगजेब और बाबर’

विपक्षी दलों और समाज को बांटने वाली ताकतों पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया. उन्होंने कहा कि जो लोग समाज को बांटने की राजनीति करते हैं, उनके आदर्श संत रविदास या महर्षि वाल्मीकि नहीं, बल्कि औरंगजेब और बाबर जैसे लोग हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ