---विज्ञापन---

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में 200 लोगों को भेजा नोटिस, SC के निर्देश पर नई SIT की जांच तेज

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद गठित नई SIT ने जांच तेज कर दी है. DIG सोमेन बर्मा और SSP डॉ. गौरव ग्रोवर की निगरानी में 200 से अधिक लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं. जांच में संपत्ति के दस्तावेजों, बैंक खातों और फॉरेंसिक साक्ष्यों की गहन पड़ताल की जा रही है.

---विज्ञापन---

अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले में कानून का शिकंजा कसता जा रहा है. चढ़ावा चोरी के आरोप में जेल में बंद 8 मुख्य आरोपियों के अलावा उनके सगे-संबंधियों, परिचितों और ट्रस्ट से जुड़े संदिग्धों सहित करीब 200 लोगों को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया गया है. सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देशों के बाद गठित नई विशेष जांच टीम (SIT) ने मामले की नए सिरे से गहन जांच शुरू कर दी है. नई SIT लखनऊ रेंज की IG किरण एस. की अध्यक्षता में गठित की गई है, जिसकी सीधी निगरानी अयोध्या के DIG रेंज सोमेन बर्मा और SSP डॉ. गौरव ग्रोवर कर रहे हैं. मामले के विवेचक CO आशुतोष त्रिपाठी की अगुवाई में जांच को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है.

राम मंदिर चढ़ावा चोरी : FIR से पहले ट्रस्ट ने जब्त किए थे 80 लाख रुपये, चंपत राय के पत्र में खुलासा

---विज्ञापन---

जांच एजेंसी मुख्य रूप से आरोपियों और उनसे जुड़े लोगों के प्रॉपर्टी पेपर्स, बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की बारीकी से पड़ताल कर रही है. इस सिलसिले में एक CA से भी पूछताछ की जा चुकी है. आगे की वित्तीय और डिजिटल कड़ियों को जोड़ने के लिए सीनियर सीए और फॉरेंसिक विशेषज्ञों को भी जांच टीम में शामिल किया जा रहा है.

ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों से भी पूछताछ

सूत्रों के मुताबिक, जांच में कोई ढिलाई न रहे, इसके लिए ट्रस्ट के तत्कालीन पदाधिकारियों और मंदिर परिसर में तैनात कर्मचारियों से भी जानकारी जुटाई गई है. इससे पहले राज्य सरकार द्वारा गठित शुरुआती एसआईटी ने अपनी स्टेटस रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की थी, जिसके बाद शीर्ष अदालत ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की अध्यक्षता में पारदर्शी जांच के आदेश दिए थे. फिलहाल, जेल में बंद सभी आरोपियों से पूछताछ और बरामदगी की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है, वहीं नई एसआईटी अब गिरोह के वित्तीय जाल और साजिश की तह तक पहुंचने में जुटी हुई है.

---विज्ञापन---

अयोध्या चढ़ावा चोरी केस में SIT के रडार पर 30 और कर्मचारी, इन नियुक्तियों पर गहराया शक

First published on: Aug 01, 2026 11:47 AM

End of Article

About the Author

Vijay Kumar

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola