UP Weather Update: यूपी में नए साल का आगाज कोल्ड डे से हुआ है। नए साल के पहले दिन हाड़ कंपाने देने वाली हवाएं लोगों को चुभन का अहसास करा रही है। बुधवार की सुबह कई इलाकों में मध्यम तो कहीं पर घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक ठंड का कहर झेलना पड़ेगा।
1 जनवरी 2025 को यूपी के सहारनपुर, बिजनौर, मेरठ, मुरादाबाद, हाथरस, आगरा, संभल, बरेली, बदायूं, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, लखीमपुर खीरी, बांदा, कौशांबी, प्रयागराज, गाजीपुर, चंदौली, बलिया, वाराणसी, लखनऊ, इटावा में सुबह के समय कोहरा और शीतलहर का असर दिखाई देगा।
अगले कुछ दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव ने बताया बर्फीली हवाओं के कारण यूपी में ठंड और ठिठुरन बढ़ गई है। अगले कुछ दिनों तक यूपी में मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इस दौरान अगले कुछ दिनों तक यूपी के अधिकतम तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। बीते 24 घंटे में यूपी के अलग-अलग जिलों में अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री तक कमी दर्ज की गई।
ये भी पढ़ेंः नए साल पर उत्तर भारत में पड़ेगी कड़ाके की ठंड; इन राज्यों में होगी बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट
बिहार में हुई असली ठंड की शुरुआत
मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के अनुसार मंगलवार को यूपी का बुलंदशहर सबसे ज्यादा ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। वहीं कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम रहा। बात करें बिहार की तो साल के आखिरी दिन मंगलवार को कई शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 15 डिग्री से कम रहा। दिनभर बादल छाए रहने और हिमालय से आने वाली बर्फीली हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड के आसार जताए जा रहे हैं।
मंगलवार को राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री की गिरावट आई, जबकि अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। पटना में सुबह से ही बादल छाए रहे। मंगलवार को प्रदेश का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक गिर गया। पटना समेत 30 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली। जबकि 18 शहरों के अधिकतम तापमान मेें बढ़ोतरी हुई। प्रदेश के अधिकतर शहरों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा।
ये भी पढ़ेंः अलर्ट! 22 राज्यों में भयंकर ठंड; नए साल के पहले 7 दिन देशभर में कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD का अपडेट
संबंधित खबरें
यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी, चुने गए 41424 उम्मीदवार
9 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
10 hrs agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
11 hrs agoजातिवाद बनाम योगी का समावेशी विकास
12 hrs agoकैंचीधाम जाने का बना रहे हैं प्लान? लॉन्ग वीकेंड से नैनीताल में लगे 'महाजाम' पर पुलिस ने दिया अहम अपडेट
13 hrs agoक्यों हुई अजय राय की छुट्टी, कैसे मिली आराधना को UP की कमान? चुनाव से पहले कांग्रेस ने क्यों बदला चीफ
16 hrs agoनोएडा में 43वीं मंजिल से कूदकर शख्स ने किया सुसाइड, सुपरनोवा सोसाइटी में एक दिन पहले लिया था कमरा
17 hrs agoUP में कांग्रेस ने क्यों खेला 40 साल पुराना 'ट्रिपल कार्ड', जानिए- क्या है सोशल इंजीनियरिंग स्ट्रेटेजी?
18 hrs agoअयोध्या रामजन्मभूमि परिसर में गैस पाइपलाइन फटने से बढ़ी टेंशन, कुछ देर के लिए रोके गए मंदिर के दर्शन
19 hrs agoआराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines