---विज्ञापन---

अलर्ट! 22 राज्यों में भयंकर ठंड; नए साल के पहले 7 दिन देशभर में कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD का अपडेट

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR समेत देशभर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शीतलहर और बर्फबारी ने लोगों के हाड़ कंपा दिए हैं। मौसम विभाग ने अगले 7 दिन मौसम ऐसा ही रहने की भविष्यवाणी की है, इसलिए लोग साल के पहले हफ्ते में भयंकर ठंड सहने के लिए तैयार रहें।

---विज्ञापन---

Weather Update IMD Forecast: देशभर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शीतलहर, बारिश, बर्फबारी के साथ घने कोहरे ने हाड़ कंपा रखे हैं। देश के करीब 22 राज्य भीषण ठंड की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने नए साल के पहले हफ्ते में 7 जनवरी तक और ज्यादा ठंड पड़ने की भविष्यवाणी की है। अलर्ट के मुताबिक, पहाड़ों पर 2 पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहे हैं। इसके असर से आधे से ज्यादा देश में मौसम करवट लेगा और सर्द हवाएं हाड़ कंपाएंगी। दिल्ली-पंजाब से लेकर जम्मू-कश्मीर-उत्तराखंड तक गलन वाली ठंड पड़ेगी। इसका असर तेलंगाना और महाराष्ट्र में भी देखने को मिलेगा।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होने का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में भी लो प्रेशर वाला एरिया बनने से दोनों राज्यों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इन 7 दिनों में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में बर्फबारी होने की संभावना है। कुल्लू, मनाली, शिमला में हिमपात हो सकता है। इससे हरिद्वार, ऋषिकेश में बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में सुबह-शाम घना कोहरा छा सकता है, लेकिन सर्द हवाओं से कोहरा छंटेगा और धूप निकलेगी, लेकिन कहीं सूखा पाला तो कहीं गलन वाली ठंड परेशान करेगी। दिल्ली-NCR में सीजन को सबसे ठंडे रिकॉर्ड हो रहे हैं। आइए जानते हैं कि कहां शीतलहर चलेगी और कहां कोहरा छाएगा?

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

इन राज्यों में शीतलहर और कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ निचले और मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं के रूप में देखा जा रहा है। 4 जनवरी की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। इन दोनों के असर से 1 जनवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी होने की बहुत संभावना है। 3, 4 और 5 जनवरी 2025 को भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है, क्योंकि एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों और निकटवर्ती भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के निचले भाग में स्थित है।

 

---विज्ञापन---

अलर्ट के अनुसार, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में आज शीतलहर चल सकती है। हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, जम्मू कश्मीर लद्दाख, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश में कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश में घना कोहरा छा सकता है। हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में ग्राउंड फ्रॉस्ट की स्थिति रहेगी।

---विज्ञापन---

 

दिल्ली-NCR में मौसम के हालात

देश की राजधानी दिल्ली और इससे सटा नोएडा आजकल भीषण ठंड की चपेट में है। सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरने और घर में दुबकने को मजबूर कर दिया है। अगले 7 दिन दोनों इलाकों में ऐसी ही ठंड पड़ेगी। सुबह-शाम घना कोहरा छा सकता है और दिन में धूप निकलने के साथ सर्द हवाएं चल सकती हैं। वहीं दिसंबर महीने में ही सीजन के सबसे ठंडे दिन रिकॉर्ड हो चुके हैं। 5 डिग्री न्यूनतम तापमान का रिकॉर्ड बनाने के बाद अब अधिकतम तापमान भी रिकॉर्ड बना रहा है। बीते दिन सोमवार को दिल्ली के 10 इलाकों में अधिकतम तापमान 15 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड हुआ, जिससे 30 दिसंबर का दिन सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा।

---विज्ञापन---

First published on: Dec 31, 2024 07:13 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola