नए साल पर उत्तर भारत में पड़ेगी कड़ाके की ठंड; इन राज्यों में होगी बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट

IMD Latest Weather Update: उत्तर भारत में फिलहाल कड़ाके की ठंड जारी रहेगी। आईएमडी ने लेटेस्ट वेदर अपडेट जारी किया है। विभाग ने पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है। वहीं, मैदानी इलाकों में दो दिन बारिश हो सकती है।

Weather Update
विज्ञापन

IMD Weather Update: नए साल पर उत्तर भारत के लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आने वाले 2-3 दिन तक हिमालयी इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है। जिसके कारण मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ेगी। विभाग के अनुसार उत्तर भारत के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें:दिल्ली में जहां झुग्गी, वहां फ्लैट… नए साल पर PM मोदी का बड़ा तोहफा, नए फ्लैटों की सौंपेंगे चाबियां

विज्ञापन

4 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति की बन रही है। जिसका असर हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर के अलावा यूपी, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाकों में दिख सकता है। सर्दी बढ़ने की वजह से इन इलाकों में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में बर्फबारी हो सकती है। जिसका सीधा असर दूसरे राज्यों पर भी पड़ेगा।

मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि हरियाणा और पंजाब में अगले दो दिन अधिक ठंड पड़ेगी। हालांकि गंभीर शीत लहर की आशंका से इनकार किया गया है। इसके अलावा उत्तर भारत में बारिश की संभावना भी विभाग ने जताई है। दिल्ली एनसीआर में भी 4 जनवरी से बारिश हो सकती है। साथ में हरियाणा, पंजाब के कई इलाकों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

इन इलाकों में गिरेगा पारा

वहीं, आने वाले दो दिन तक असम, मेघालय, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के इलाकों में कोहरा छाया रह सकता है। चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब के इलाकों में शीत लहर चल सकती है। मौसम विभाग के हाल के अपडेट के अनुसार उत्तर पश्चिम से आने वाली हवाएं तेज गति से चलेंगी। उत्तर प्रदेश कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। कई इलाकों में गिरावट 4-6 डिग्री सेल्सियस तक हो सकती है। विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटे में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ के मौसम में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ