---विज्ञापन---

UP Weather: उत्तरप्रदेश में शीतलहर का रेड अलर्ट, 25 जिलों में और नीचे गिरेगा तापमान

UP Cold Wave Alert: यूपी में अगले कुछ दिनों में पारा और गिर सता है। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में 2-3 की गिरावट आ सकती है। वहीं इस दौरान प्रदेश में घना कोहरा भी छाए रह सकता है।

---विज्ञापन---

UP Weather Update: उत्तरप्रदेश में अब ठंड असर दिखाने लगी है। इसके साथ कोहरे का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में ज्यादा कोहरा देखने को मिल रहा है, हालांकि रात में आसमान साफ था। इस बीच मौसम विभाग की ओर से ठंड को लेकर अपडेट सामने आया है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले 2 से 3 दिनों में यूपी के मध्य और पूर्वी भाग में अधिकतम पारा 3 डिग्री कम भी हो सकता है। विभाग ने आज दिन में हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। आइये जानते हैं मौसम का हाल।

राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसके कारण लखनऊ में शाम होते ही लोग ऊनी लिबादों में लिपटे नजर आए और सड़कों पर सन्नाटा छा गया। ऐसा हाल प्रदेश के कई जिलों का है, जहां रातें सर्द होती है, वहीं दिन में धूप निकलने से गर्मी हो रही है। मौसम विभाग ने आज यूपी में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी और पूर्वी यूपी में सुबह के समय छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

---विज्ञापन---

अगले कुछ दिन साफ रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के अनुसार शुक्रवार से अगले बुधवार तक मौसम साफ रह सकता है। आज गाजीपुर, बलिया, कुशीनगर, महाराजगंज और उसके आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। अभी दिन के समय ज्यादा ठंड नहीं हो रही है। दिन में धूप निकलने से मौसम सुहावना बना हुआ है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। अब प्रदेश के अधिकतर जिलों में तापमान 10 से 13 डिग्री के बीच बना हुआ है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः अलर्ट! भीषण चक्रवाती तूफान आएगा; 9 राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी, जानें कहां-कहां छाएगा कोहरा?

जानें कहां कैसा रहा तापमान?

बीते 24 घंटों में सबसे अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री उरई में रिकॉर्ड किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री मुजफ्फनगर में रिकॉर्ड किया गया। वहीं अन्य जिलों में मेरठ में 10 डिग्री, फुरसतगंज में 10.2 डिग्री, अयोध्या में 10.5 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः सर्दियों में सुबह किस टाइम करें वॉक? गलत समय बिगाड़ सकता है सेहत!

First published on: Nov 22, 2024 08:23 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola