सर्दियों में सुबह किस टाइम करें वॉक? गलत समय बिगाड़ सकता है सेहत!

Walking Benefits: वॉक करने से शरीर को लाभ होता है। हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि वॉक करना फायदेमंद है लेकिन सर्दियों में सही समय पर वॉक करना जरूरी है ताकि सेहत न बिगड़े।

Walking Benefits

Photo Credit- Meta AI

Walking Benefits: सर्दियों में सुबह वॉक करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन सुबह पैदल चलने का सही समय चुनना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि गलत समय पर वॉक करने से सेहत पर नेगेटिव असर पड़ सकता है। ठंड में कोहरे के कारण सुबह का तापमान बहुत लो होता है, जिससे ठंड या सांस से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। सर्दियों की सुबह कुछ लोगों के लिए ज्यादा हानिकारक हो सकती है गर्मियों की तुलना में। इस रिपोर्ट में जानते हैं विंटर्स में किस समय वॉक करना बेहतर होता है।

विज्ञापन

सर्दियों में किस समय नहीं करनी चाहिए वॉक?

इन दिनों में सुबह 4 से 5 बजे वॉक करने से बचना चाहिए। खासतौर पर Delhi-NCR के लोगों को, क्योंकि इन इलाकों में फिलहाल कोहरे के साथ-साथ स्मॉग भी है। स्मॉग, प्रदूषण के कण हैं, जो हर उम्र के लोगों को प्रभावित कर गंभीर बीमारियां दे सकते हैं। इसलिए इस समय वॉक करने से परहेज करें।

विज्ञापन

कब करें वॉक?

सर्दियों में वॉक करने का सबसे सही समय है, धूप निकलने के बाद का। दरअसल, सर्दियों में जब सूरज निकल आया हो, तब ही यानी सुबह 7:30 से 9:00 बजे के बीच वॉक करनी चाहिए। इस समय ठंड थोड़ी कम हो जाती है और हल्की धूप भी निकल जाती है, जिससे शरीर को विटामिन-डी भी मिलता है।

विज्ञापन

इवनिंग वॉक- सर्दियों में अगर सुबह वॉक करना मुश्किल है, तो शाम के समय करीब 4:30 से 6:00 बजे के बीच भी वॉक की जा सकती है। यह सेहत और शरीर दोनों के लिए लाभदायक होती है।

Walking Benefits

Photo Credit- Meta AI

विज्ञापन

गलत समय वॉक करने के नुकसान

  • ज्यादा जल्दी सुबह या अंधेरे में ही वॉक करने से ठंडी हवाओं के कारण खांसी, जुकाम, या दमा जैसी समस्याएं आपके साथ हो सकती हैं।
  • ठंडी हवाओं के कारण मांसपेशियों में खिंचाव और जोड़ों में दर्द हो सकता है।
  • इन हवाओं से फेफड़ों की सेहत पर भी खराब असर पड़ सकता है, जो सेहत बिगाड़ सकता है।

रोजाना वॉक के फायदे

  • हार्ट हेल्थ में सुधार होता है।
  • वेट मैनेजमेंट में मदद मिलती है।
  • डायबिटीज नियंत्रित रहती है।
  • हड्डियों और जोड़ों को भी मजबूती मिलती है।
  • इम्यूनिटी बूस्ट होती है।

ये भी पढ़ें- विटामिन बी-12 की कमी की 5 बड़ी वजहें

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ