---विज्ञापन---

देश angle-right

अलर्ट! भीषण चक्रवाती तूफान आएगा; 9 राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी, जानें कहां-कहां छाएगा कोहरा?

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में घना कोहरा छाने लगा है। समुद्र में चक्रवाती तूफान की दस्तक से भारी बारिश होने के भी आसार हैं। वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। आइए जानते हैं कि देशभर में मौसम कैसा है?

---विज्ञापन---

IMD Weather Forecast 22 November: देशभर में मौसम बदल चुका है। उत्तर भारत हाड़ कंपाने वाली ठंड की चपेट में है। दक्षिण भारत में पिछले कई दिन से लगातार तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 26 नवंबर तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना जताई है। दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण कम होने लगा है और ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है।

उत्तर भारत के अन्य राज्यों में सुबह-शाम घना कोहरा छा रहा है। दिन में धूप खिलने से ठंड से राहत मिल रही है। समुद्री इलाकों में एक बार फिर चक्रवाती तूफान दस्तक दे सकता है। इससे समुद्र तटीय और पूर्वोतर राज्यों में तेज हवाएं चलने, भारी बारिश होने और ओले गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह दी है। ऐसे में आइए अब जानते हैं कि अगले 4 दिन देशभर में मौसम कैसा रहने वाला है?

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

इन राज्यों में तूफान बरपा सकता कहर

मौसम विभाग के अनुसार, सुमात्रा तट से दूर भूमध्यरेखीय हिंद महासागर में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जो दक्षिणी अंडमान सागर से सटा हुआ है। इसके प्रभाव से दक्षिणपूर्वी खाड़ी के ऊपर लो प्रेशर वाला एरिया बनने की संभावना है, जिसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और तीव्र होने की संभावना है। अगले 2 दिन के दौरान दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर प्रेशर वाला एरिया बनेगा। इसके प्रभाव से 26 नवंबर तक केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा में गरज चमक के साथ बादल बरसेंगे।

मौसम विभाग के अनुसार, कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। बंगाल की खाड़ी में जो साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। उसके असर से 35 किलोमीटर प्रति घंटे से 45 किलोमीटर प्रति घंटा और 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। दक्षिण केरल के तट, लक्षद्वीप क्षेत्र से दूर दक्षिणी अंडमान सागर, कोमोरिन क्षेत्र और मन्नार की खाड़ी, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से मछुआरों को दूर रहने की सलाह है। उन्हें खराब मौसम का प्रकोप सहना पड़ सकता है।

---विज्ञापन---

 

इन राज्यों में कोहरे-बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान, झारखंड में 26 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। आसमान साफ होने के साथ ही घना कोहरा छाने को आसार हैं। इससे तापमान में गिरावट आने से ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। अगले 2-3 महीने उत्तर भारत हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। कहीं-कहीं घना कोहरा छाएगा और पाला पड़ने की भी संभावना है। राजस्था में अभी से तापमान 10 से नीचे जाने लगा है।

---विज्ञापन---

बीती रात फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री, सीकर में 7, सिरोही में 8.1, चूरू में 8.6, संगरिया और भीलवाड़ा में 9.7 डिग्री, करौली में 9.9, माउंट आबू में 5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। वहीं जम्मू कश्मीर में नवंबर में ही तापमान शून्य से नीचे चला गया है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। अगले 2 दिन प्रदेश में बादल छाए रहने और कश्मीर में कुछ जगहों पर बारिश और हिमपात होने की संभावना है। दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण कम हो रहा है, लेकिन सुबह-शाम घना कोहरा छाने से ठंड पड़ सकती है।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

First published on: Nov 22, 2024 07:06 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ है। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola