UP Weather News: उत्तर भारत में बारिश और मौसम का कहर जारी है। पिछले 24 घंटों में यूपी में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 3 लोगों की मौत हो गई। जहां सीतापुर और मैनपुरी में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं गौतमबौद्ध नगर (नोएडा) में एक घर ढहने से शख्स की मौत हो गई।

सीएम योगी ने जताया दुख

मौसम के कारण हुई इन मौतों पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। सभी जिलों के अधिकारियों को मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का निर्देश दिया। यूपी के प्रधान सचिव गृह संजय प्रसाद ने कहा है कि बाढ़ राहत और बचाव कार्य में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए।

इन जिलों में एसडीआरएफ तैनात

गृह सचिव ने कहा है कि बाढ़ प्रभावित इलाकों का आकलन कर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए। वर्तमान में एसडीआरएफ की तीन कंपनियों की नौ टीमें वाराणसी, इटावा, मिर्जापुर, प्रयागराज, अयोध्या, गोरखपुर, बरेली और मुरादाबाद में अलर्ट मोड पर हैं। प्रत्येक टीम में 30 सदस्य हैं।

10,200 स्वयंसेवक भी तैयार

उन्होंने बताया है कि जिन जिलों से बाढ़ की सूचना मिली है, वहां के संबंधित डीएम को मौके पर जाने, निरीक्षण करने, आवश्यकता के अनुसार पीएसी और एसडीआरएफ की टीमों को भेजने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा राज्य आपदा प्रबंधन सेल की ओर से प्रशिक्षित 10,200 स्वयंसेवकों को भी तैयार किया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ