UP में मौसम लेगा यूटर्न, होली पर होगी बारिश; पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट

UP Weather Today: मौसम विभाग ने यूपी के मौसम को लेकर अपडेट जारी किया है। उत्तर प्रदेश में होली पर बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। वहीं, 75 जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है।

Today Weather Forecast

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में होली से पहले मौसम फिर से यूटर्न लेने वाला है। इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। वहीं, विभाग ने एक नया पश्चिमी विक्षोभ फिर से एक्टिव होने की बात कही है। इसके चलते उत्तर प्रदेश के कई जिलों में फिर से बारिश की संभावना जताई गई है। विभाग के अनुसार बारिश की वजह से कई जिलों के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है। फिलहाल अगले 72 घंटों तक उत्तर प्रदेश में तेज धूप का असर दिखाई देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के अनुसार 9 मार्च को उत्तर प्रदेश के 75 जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है। 10 मार्च को भी यूपी के मौसम में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। 11 और 12 मार्च को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी संभाग में तेज हवाएं चलने की संभावना विभाग ने जताई है। वहीं, 14 मार्च को कई जिलों में बारिश हो सकती है।

बारिश और तेज हवाओं से गिरेगा तापमान

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक 9 मार्च को फिर से उत्तर प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में एक्टिव हो रहा है। इसकी वजह से होली के दिन यूपी के कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। 12 मार्च के बाद फिर से यूपी के दोनों संभागों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित अमौसी मौसम केंद्र के मुताबिक शनिवार को यूपी में सबसे कम तापमान बहराइच जिले में दर्ज किया गया।

विज्ञापन

यहां का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अन्य कई जिलों में भी न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शनिवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला झांसी रहा है। यहां का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
शहर तापमान अधिकतम/न्यूनतम AQI
आगरा 31.1/12.6 118
लखनऊ 30.0/13.0 170
मेरठ 27.7/13.3 114
कानपुर 29.4/10.6 123
वाराणसी 32.0/13.2 74

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ