UP Varanasi Businessman Murder: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बिजनेसमैन दावर बेग की हत्या हो गई है। वह 7 मई से लापता था। 16 मई गुरुवार की रात उसकी लाश टुकड़ों में मिली। एक टुकड़ा मीरजापुर हाईवे पर और दूसरा गंगा नदी के किनारे मिला है। सिर नहीं मिला है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस को शक है कि सिर नदी में फेंक दिया गया है।
मामले में एक पहलू यह भी है कि 9 मई को दावर बेग के दोस्त बब्लू उर्फ हाजी साजिद ने मस्जिद में खुद को गोली मारकर सुसाइड कर ली थी। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने बिहार के एक युवक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे भी किए हैं। अब दावर बेग की लाश मिलने पर पुलिस ने केस की जांच तेज कर दी है, क्योंकि पुलिस को दोनों मामलों का आपस में कनेक्शन लग रहा है।
यह भी पढ़ें:Air India का प्लेन हादसे का शिकार, पुणे एयरपोर्ट के रनवे पर हुई घटना, 180 पैसेंजर्स की जान बाल-बाल बची
साजिद से मिलने को घर से निकले थे दावर
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 55 वर्षीय दावर बेग निवासी काजीपुरा के रूप में हुई, जो प्लास्टिक कारोबारी था। वहीं सुसाइड करने वाला उसका दोस्त खजुरी कालोनी निवासी साजिद सीमेंट कारोबारी था। मृतक के परिजनों के अनुसार, दोनों काफी अच्छे दोस्त थे। दावर वेग गत 7 मई को अपने दोस्त बब्लू उर्फ हाजी साजिद से मिलने के लिए घर से निकले थे और शाम तक वापस आने की बात कही थी।
दावर रात 11 बजे तक भी नहीं लौटे तो फोन ट्राई किया, लेकिन वह रिसीव नहीं हुआ। देररात एक बजे फोन बंद हो गया। अनहोनी की आशंका से लक्सा पुलिस थाने में परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच की तो CCTV फुटेज में साजिद और दावर एक बाइक पर साथ जाते दिखे, लेकिन 9 मई को साजिद के सुसाइड करने की खबर सामने आ गई। इस घटनाक्रम में दावर की गुमशुदगी वाले केस को गंभीर कर दिया।
यह भी पढ़ें:नाले में बच्चे की लाश मिली, भड़के लोगों ने स्कूल को आग लगाई, बिहार के पटना की घटना
दावर की बाइक लावारिस हालत में खड़ी मिली थी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, साजिद ने भेलूपुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले इलाके संकुल धारा पोखरा के पास बनी कंकड़वाबीर मस्जिद के अंदर सुसाइड की थी। उसने अपनी की लाइसेंसी पिस्टल से अपनी कनपटी पर गोली मार ली थी। जांच के दौरान पुलिस को 10 मई को पंडित दीनदयाल नगर जंक्शन (चंदौली जनपद) पर बने एक स्टॉपेज पर दावर की बाइक मिली, लेकिन दावर नहीं मिला। गुरुवार रात दावर की भी लाश मिलने के बाद मामला गहरा गया है।
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
3 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
6 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
8 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
9 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
10 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
12 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
12 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
13 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
13 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines