बेहोशी के इंजेक्शन से 4 साल की बच्ची की मौत, पिता का आरोप- फ्रैक्चर हुआ था, डॉक्टर की लापरवाही

MP Girl Child Died After Anesthesia: मध्य प्रदेश में एनेस्थीसिया का इंजेक्शन देने के बाद एक बच्ची की मौत हो गई है। पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया। काफी समझाने के बाद पिता ने बेटी का पोस्टमार्टम कराया। जानिए आखिर मामला क्या है‌?

Madhya Pradesh Girl Child Death due to Anesthesia Injection

पीड़ित पिता बेटी के शव को लेकर बेंच पर बैठ गया और पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

Girl Child Death due to Anesthesia Injection: 4 साल की बच्ची को फ्रैक्चर हुआ। डॉक्टर ने ऑपरेशन करने के लिए कहा। ऑपरेशन टेबल पर एनेस्थीसिया का इंजेक्शन दिया, लेकिन उसकी हालत बिगड़ गई और उसे रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में बच्ची ने दम तोड़ दिया। घटना से बच्ची का पिता इतना भड़का गया कि वह उसके शव को लेकर बैठ गया और पोस्टमार्टम नहीं करने दिया।

विज्ञापन

उसने डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए पुलिस से केस दर्ज करने और डॉक्टर को गिरफ्तार करने की मांग की है। मामला बढ़ता देखकर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ FIR दर्ज कर ली। साथ ही डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम करवाने के बाद बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

खेलते-खेलते गिर गई थी बच्ची

घटना मध्य प्रदेश के बदनावर शहर की है। पीड़ित पिता का नाम धर्मेंद्र राठौर है और मरने वाली बच्ची की पहचान 4 वर्षीय जियांशी के रूप में हुई। बदनावर थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र ने लिखित शिकायत दी है। उसने JTP सरदार पटेल नामक प्राइवेट अस्पताल के एक डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

धमेंद्र ने अपने बयान में बताया कि उसकी बेटी खेलते-खेलते गिर गई थी। वह उसे प्राइवेट अस्पताल लेकर गया तो डॉक्टर ने हाथ में फ्रैक्चर बताया और कच्चा पट्टा चढ़ाकर ऑपरेशन करने की सलाह दी। वे हंसती-खेलती बच्ची को गुरुवार सुबह अस्पताल लेकर आए, लेकिन डॉक्टर ने उसे कुछ खाना-पीना देने से मना किया था। ऑपरेशन थियेटर ले जाने के बाद डॉक्टर ने उसे एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लगा दिया।

विज्ञापन

एंबुलेंस छोड़कर ड्राइवर भाग गया

धर्मेंद्र ने बताया कि एनेस्थीसिया का इंजेक्शन देने के बाद कुछ ही मिनट में डॉक्टर बाहर आया और बोला कि बच्ची की हालत ठीक नहीं है। वह झटके ले रही है। उसे रतलाम ले जाना पड़ेगा और यह कहते हुए उसने बच्ची को रतलाम रेफर कर दिया। धर्मेंद्र एंबुलेंस में बच्ची को लेकर रतलाम के लिए निकला, लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। यह देखकर एंबुलेंस का ड्राइवर मौके से भाग गया।

वह किसी तरह लिफ्ट लेकर बच्ची का शव लेकर बदनावर वापस आया। वह इकलौती बेटी थी, लेकिन एक फ्रैक्चर और इंजेक्शन ने उसकी जान ले ली। आरोप हैं कि डॉक्टर ने इलाज करने में लापरवाही बरती। कच्चा पट्टा लगाने से हालत खराब हुई कि ऑपरेशन की नौबत आई। फिर उसने जो इंजेक्शन दिया, हो सकता है कि वह एक्सपायरी डेट का हो, जिसने बच्ची की जान ले ली।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ