उत्तर प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को और आसान बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है, जिसका फायदा लाखों लोगों को होने वाला है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश के वित्त विहीन माध्यमिक स्कूलों में काम कर रहे 3.50 लाख शिक्षकों को अब मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत मुफ्त इलाज की सुविधा मिलने जा रही है. इस योजना की खास बात ये है कि पात्र शिक्षकों और उनके परिवार के सदस्यों को एक साल में 5 लाख रुपये तक का कैशलेस मेडिकल सुविधा मिलेगी. सरकार का उद्देश्य है कि आर्थिक परेशानियों के कारण किसी शिक्षक या उसका परिवार बेहतर इलाज से दूर न रह जाए.
यह भी पढ़ें:- राम मंदिर को कब मिलेगा नया CEO? ट्रस्ट ने बताई अगली बैठक की तारीख, एक पद के लिए आए हैं 5200 आवेदन
26 जुलाई से शुरू होगी मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना की शुरुआत 26 जुलाई को होगी. इसके बाद प्रदेशभर के पात्र शिक्षक इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे. योजना के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं, ताकि शिक्षकों का पंजीकरण और वेरीफिकेशन प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके. वित्त विहीन माध्यमिक स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षक खुद और अपने परिवार के सदस्यों की जानकारी दर्ज कर योजना के लिए आवेदन कर सकेंगे. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्रता की जांच की जाएगी और सफल सत्यापन के बाद कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. बता दें कि यूपी में करीब 25 हजार वित्त विहीन माध्यमिक स्कूलों में 3.50 लाख शिक्षक पढ़ा रहे हैं.
कैसे मिलेगा योजना का लाभ? जानें कैसे कर सकेंगे आवेदन
इस सरकारी योजना का लाभ उठाने के लिए शिक्षकों को निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा. आवेदन के दौरान शिक्षक को अपना और परिवार के सदस्यों से जुड़ी जरूरी जानकारी आधार कार्ड के अनुसार भरनी होगी. रजिस्ट्रेशन के बाद पहली जांच संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा की जाएगी. प्रधानाचार्य यह सुनिश्चित करेंगे कि शिक्षक विद्यालय में नियमानुसार नियुक्त हैं और लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं या नहीं. इसके बाद आवेदन जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) के पास वेरीफाई और मंजूरी के लिए भेजा जाएगा. जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सभी जानकारी सही पाए जाने के बाद आवेदन को मंजूरी दी जाएगी. इसके बाद शिक्षक और उनके परिवार को योजना के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा मिल सकेगी.
यह भी पढ़ें:- Lucknow-Kanpur Expressway Toll Rate Hike: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सफर हुआ
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
9 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
12 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
13 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
17 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines