11 श्रद्धालुओं की मौत, खून से सनी लाशें सड़क पर बिखरीं; बस के ऊपर पलटा ट्रक, UP के शाहजहांपुर में हादसा

UP Shahjahanpur Truck Hits Volvo Bus: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में हुए सड़क हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। 10 से ज्यादा श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हुए, जिनकी हालत अब खतरे से बाहर है। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

UP Shahjahanpur Truck Hits Volvo Bus

UP Shahjahanpur Truck Hits Volvo Bus

UP Shahjahanpur Truck Hits Volvo Bus: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में खड़ी वॉल्वो बस के ऊपर गिट्टियों से भरा ट्रक पलटने से भीषण हादसा हुआ है, जिसमें 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 10 से ज्यादा श्रद्धालुओं घायल हुए हैं। बस में करीब 70 लोग सवार थे और सीतापुर से उत्तराखंड पूर्णागिरी जा रहे थे, लेकिन थाना खुटार क्षेत्र के तहत आने वाले गोला बाईपास रोड पर बने एक ढाबे के बाहर हादसे का शिकार हो गई।

विज्ञापन

बस ने डिनर के लिए ढाबे पर स्टॉपेज पर लिया था। इस दौरान एक ट्रक आया और साइड लगने से बैलेंस बिगड़ा और ट्रक बस के ऊपर पलट गया, जिससे बस में बैठे श्रद्धालु दब गए। अन्य श्रद्धालुओं ने लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया और घायलों को पास के अस्पताल में पहुंचाया। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त करके केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

बस काटकर निकाले गए शव

शाहजहांपुर DM उमेश प्रताप सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रक टक्कर मारने के बाद बस के ऊपर ही पलट गया था, जिस कारण बस में बैठे श्रद्धालु दब गए। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं, क्योंकि पुरुष खाना लेने या फ्रेश होने के लिए बाहर निकले हुए थे। हादसागस्त श्रद्धालु सीतापुर के सिधौली के निवासी हैं। करीब 3 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चला। क्योंकि ट्रक में गिट्टियां भरी थीं तो उसे सीधा नहीं किया जा सका।

बस काटकर मृतकों के शव निकाले गए। हादसे की जानकारी मिलते ही SP अशोक कुमार मीणा भी मौके पर आए। हादसा रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ। हालांकि अभी यह पता नहीं चला पाया कि हादसे की असली वजह क्या है, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। टक्कर लगते ही ट्रक का ड्राइवर उतरकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ट्रक के कागजात चेक करके आरोपी ड्राइवर को ट्रेस करेगी और गिरफ्त में लेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ