हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shahjahanpur Accident: दिल्ली आ रहे 5 लोगों की कार हादसे में मौत, शाहजहांपुर में ट्रक से भिड़ी

Shahjahanpur Accident: यूपी के शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ। ट्रक और कार की टक्कर में 5 लोगों की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक, हादसे में मरने वाले 5 लोग एक ही परिवार के थे।

विज्ञापन

Shahjahanpur Accident: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के मदनापुर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ। शाहजहांपुर से दिल्ली जा रही एक कार और ट्रक की टक्कर की टक्कर हो गई। जिसमें एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में मरने वालों में दो महिलाएं, दो बच्चे एक पुरूष है। एक झटके में पूरे परिवार की मौत से कोहराम मच गया।

दिल्ली जा रहा था परिवार

यह भीषण हादसा घटना मदनापुर क्षेत्र में हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मारी जिसकी वजह से कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। कांट क्षेत्र निवासी रियासत अली का परिवार इस कार में सवार था। इस हादसे में परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं, हादसे में 5 लोग गंभीर से घायल भी हुए हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़ें: मनचले की हरकतों से परेशान नाबालिग ने मौत को लगाया गले; 2 साल से मुश्किल कर रखा था जीना

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने बताया कि हादसे में 3 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि 2 की इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि कुल 5 लोगों की मौत हुई है और पांच लोग घायल हैं। मरने वालों में 2 महिलाएं, 2 बच्चे और एक पुरुष शामिल है। शाहजहांपुर के डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह का भी बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि घायलों को सही इलाज मिल सके,  अगर जरूरत पड़ी को घायलों को हायर सेन्टर रेफर कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Bulandshahr: बड़े भाई ने बेटे के साथ छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने बताई ये वजह

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola