Bulandshahr: बड़े भाई ने बेटे के साथ छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने बताई ये वजह

Bulandshahr: पुलिस के अनुसार आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है, घटनास्थल पर मौजूद लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।

Crime News

शाहनवाज़ चौधरी/बुलंदशहर

विज्ञापन

बुलंदशहर: करोड़ों रुपये कीमत की जमीन के बंटवारे को लेकर बड़े भाई ने अपने बेटे के साथ मिलकर छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं दोनों भाइयों के बीच बचाव में आये मोहल्ले का एक युवक भी गोली लगने से घायल हो गया है। घटना की सूचना के एसएसपी श्लोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पीएम के लिए भिजवा दिया है। घायल को हायर मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बिरौली का है मामला

जानकारी के अनुसार अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बिरौली में भूरा अपने भाई महेश के साथ रहता था। दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से साढ़े सात बीघा कृषि भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। दरअसल उनकी की मां को अपने मायका सिकंदराबाद से साढ़े सात बीघा जमीन मिली थी। जिसकी मौजूदा कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।

महेश ने बेटों के साथ मिलकर भूरा को मारी गोली

मां ने इस जमीन की वसीयत बड़े बेटे महेश के नाम कर रखी थी जो दो माह पूर्व तोड़ दी गई थी। महेश इसी बात से खफा था, आज महेश ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर अपने छोटे भाई भूरा पर गोली मार दी। इस घटना में भूरा की मौके पर मौत हो गई, जबकि बीच बचाव में आया गांव का एक शख्स गोली लगने से घायल हो गया। जैसे ही घटना की सूचना पुलिस तक पहुंची। एसएसपी श्लोक कुमार और एसपी देहात रोहित मिश्रा समेत तमाम अफ़सर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने भूरा के शव का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया , जबकि घायल युवक को इलाज़ के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

मची चीख पुकार, गांव में मातम सन्नाटा

भाई और भतीजों द्वारा कत्ल की स्क्रिप्ट से हर कोई हैरत में है, गाव वालों की मानें तो उन्हें कत्ल जैसी वारदात का कतई अंदेशा नही था, गांव वालों काे लगता था कि जमीन का विवाद दोनों भाई साथ मिलकर सुलझा लेंगे। वहीं, घटना के बाद एक भाई की खून से लथपथ लाश देखकर परिवार में चीख पुकार मच गई। घटना से गांव में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ