UP Prayagraj Road Accident: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आज सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक ट्रक ने 5 लोगों को टक्कर मारी और कुचलते हुए निकल गया। लोगों इतनी बुरी तरह कुचले गए कि लाशें सड़क से चिपक गईं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा सरायममरेज थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांव रस्तीपुर में हुआ। पुलिस ने ट्रक का पीछा करके उसे रुकवाया और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। लोगों ने पीछा करके ट्रक को फॉलो किया, जिस वजह से पुलिस उसे दबोचने में कामयाब रही।
यह भी पढ़ें:T20 वर्ल्ड कप के बीच बड़ा हादसा, इरफान पठान के मेकअप आर्टिस्ट की मौत
ट्रक के पिछले पहियों के नीचे आए पांचों
सरायममरेज थाना प्रभारी योगेश प्रताप ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया। उन्होंने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी है। बाइक पर एक शख्स, उसकी पत्नी, 2 बच्चे और एक अन्य महिला थी। टक्कर लगते ही बाइक सड़क पर गिर गई और सवार भी सड़क के बीचों-बीच गिर गए। सड़क पर गिरने से पांचों ट्रक के पिछले पहियों के नीचे आने से कुचले गए। लोगों ने हादसे को अपनी आंखों से देखा। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। एक बाइक वाले ट्रक का पीछा किया और पुलिस को उसकी लोकेशन बताई।
थानाध्यक्ष के अनुसार, मृतक मीरगंज जाैनपुर के रहने वाल थे, लेकिन अभी उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
यह भी पढ़ें: घर में कब्र, जिसमें लड़की का कंकाल; मां पर हत्या करके दफनाने के आरोप, कैसे खुला राज क्या हुआ लड़की के साथ?
संबंधित खबरें
क्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 hr agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
3 hrs agoUP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
4 hrs agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
4 hrs agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
6 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
14 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
18 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
19 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
19 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines