T20 वर्ल्ड कप के बीच बड़ा हादसा, इरफान पठान के मेकअप आर्टिस्ट की मौत

Former Indian Cricketer Makeup Artist Death: इरफान पठान के मेकअप आर्टिस्ट फय्याज अंसारी की मौत हो गई है। वे पूर्व क्रिकेटर के साथ वेस्ट इंडीज गए थे और वहां हादसे का शिकार हो गए। दोस्त उनका पार्थिव शरीर लेकर भारत के लिए रवाना हो गए हैं।

Irfan Pathan Makeup Artist Fayyaz Ansari Death

फैयाज अंसारी पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान के साथ टूर पर गए थे।

Irfan Pathan Makeup Artist Drowned: T20 वर्ल्ड कप के रोमांच के बीच बड़ा हादसा हो गया है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान के मेकअप आर्टिस्ट फय्याज अंसारी की मौत हो गई है। हादसा वेस्टइंडीज के एक होटल में हुआ। स्विमिंग पूल में नहाते समय वे डूब गए। दोस्तों को वह बेहोशी की हालत में मिले।

विज्ञापन

फैयाज को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि वेस्ट इंडीज में T20 वर्ल्ड के मैच खेले जा रहे हैं। इरफान पठान कमेंटेटर बनकर टूर्नामेंट में शामिल हुए हैं और फय्याज अंसारी उनके साथ ही वेस्टइंडीज गया था, लेकिन हादसे का शिकार हो गया। उसकी मौत होने की खबर परिजनों तक पहुंच गई है।

विज्ञापन

अपने सैलून में इरफान पठान से मिला था फैयाज

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फैयाज अंसारी उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले का निवासी है। उसका परिवार नगीना तहसील के काजी सराय मोहल्ला में है। फैयाज ने दिल्ली में सैलून खोला हुआ है। फैयाज की तारीफ सुनकर एक दिन इरफान पठान सैलून में हेयर स्टाइल बनवाने आए थे। तब वह पहली बार इरफान पठान से मिला था। वह फैयाज के काम से इतना खुश हुए कि उन्होंने फैयाज को अपना मेकअप आर्टिस्ट बना लिया।

विज्ञापन

फैयाज के रिश्तेदारों के अनुसार, उस दिन से आज तक फैयाज अंसारी पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान के साथ उनके हर टूर पर जाता था। इस बार भी T20 वर्ल्ड कप टूर पर वह इरफान पठान के साथ गया था। बताया जा रहा है कि हादसा 21 जून की शाम हुआ। जानकारी मिलते ही इरफान पठान होटल पहुंचे और फैयाज के पार्थिव शरीर को उसके घर वापस भारत भिजवाने का इंतजाम किया। फैयाज 7 साल से दिल्ली में रह रहा था।

फैयाज के रिश्तेदारों के अनुसार, उसकी शादी 8 महीने पहले ही हुई थी। वह बिजनौर अपने घर आया हुआ था और 8 दिन पहले मुंबई गया था। वहां से उसने वेस्टइंडीज के लिए फ्लाइट ली थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ