---विज्ञापन---

हरियाणा angle-right

घर में कब्र, जिसमें लड़की का कंकाल; मां पर हत्या करके दफनाने के आरोप, कैसे खुला राज क्या हुआ लड़की के साथ?

Daughter Killed For Honour: हरियाणा के फरीदाबाद में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। मारकर लड़की घर में दफना दी गई। मां पर हत्या करने के आरोप लगे हैं। पिता के एक ईमेल से वारदात का राज खुला। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

---विज्ञापन---

Honour Killing in Faridabad Haryana: 17 साल की बेटी लापता है, प्लीज उसे ढूंढ दीजिए। 10 महीने से उससे बात नहीं हुई है। उसकी मां झूठ बोलकर बहका रही है। 13 साल से पत्नी से अलग रहे शख्स ने पुलिस को ईमेल लिखकर मामला बताया। जांच करने पर खौफनाक वारदात का खुलासा हुआ। घर के अंदर कब्र मिली, जिसमें लड़की का कंकाल था।

शख्स ने बेटी की हत्या होने का शक जताते हुए पत्नी पर ही आरोप लगाए हैं। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि पता चले कि उसने सुसाइड की थी या उसकी हत्या हुई। क्योंकि अपने बयान में महिला ने बेटी द्वारा सुसाइड किए जाने की बात कही है। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है? कैसे वारदात सामने आई और लड़की के साथ क्या हुआ?

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:कपड़े पहनने नहीं देती, शारीरिक संबंध बनाती…बहू ने सुनाई सास के जुल्मों की कहानी, बोली- 5 बार काट चुकी हाथ

फरीदाबाद में 10 महीने पहले हुई वारदात

ACP मुजेसर महेश श्योराण ने बताया कि हरियाणा के फरीदाबाद जिले की घटना है। पुलिस ने बड़खल शहर के तहसीलदार की मौजूदगी में घर के अंदर एक कमरे में फर्श के नीचे बनी कब्र खोदी, जिसके अंदर लड़की का कंकाल था। लड़की के पिता सऊदी अरब में रहते हैं, जिन्होंने बेटी के गायब होने की शिकायत दी। पुलिस टीम लड़की के घर गई तो उसकी मां घबरा गई।

---विज्ञापन---

उसने पुलिस को बयान दिया कि बेटी ने तनाव में आकर सुसाइड कर ली थी। बदनामी के डर से उसने लाश घर में ही दफना दी। ACP के अनुसार, पुलिस ने निशानदेही पर कब्र खोदकर कंकाल निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, ताकि हत्या या सुसाइड का सच सामने आए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:ब्रेक फेल, ट्रेन से टक्कर, 281 लाशें ट्रैक पर बिखरीं; रेलगाड़ी के डिब्बे काट निकाले घायल, कब-कैसे हुआ भीषण हादसा?

---विज्ञापन---

लड़की की मां ने पुलिस को यह बताया?

ACP महेश के अनुसार, लड़की मां ने पुलिस को बयान दिया कि एक साल पहले बेटी किसी लड़के के साथ कहीं चली गई थी। जब वह वापस आई तो उसने अपना लिया, लेकिर रिश्तेदार ताने मारने लगे थे। बदनामी होते देख वह तनाव में रहने लगी और एक दिन उसने फंदा लगा लिया। बेटी के भागने और तनाव में सुसाइड करने से बदनामी होने के डर से उसने बेटी की लाश घर में ही कब्र खोदकर दबा दी।

फिर उस पर फर्श बनवा दिया। उसने कहा कि उसने अपनी बेटी को नहीं मारा, उसने तो इज्जत बचाने के लिए यह किया। पति के साथ लड़ाई-झगड़ा रहता था तो वह 13 साल पहले सऊदी अरब चले गए। 8 बच्चे हैं, जिन्हें वह पाल रही है। उसने अपनी बेटी की हत्या नहीं की, बल्कि जब वह घर आई तो उसने उसे माफ करके गले लगा लिया था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:पत्नी-बेटे से मिला दो…कहते ही टूट गई सांसें; अमेरिका में भारतीय को गोली मारी, मर्डर का CCTV फुटेज आया सामने

First published on: Jun 24, 2024 10:40 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola