मेरठ पुलिस लाइन में सब-इंस्पेक्टर ने खुद को गोली से उड़ाया, खुदकुशी से पहले मंगाया था खाना, फिर...
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Meerut: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ (Meerut) जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां की पुलिस लाइन में एक सब इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक इंद्रजीत सिंह (45) हाल ही में सहारनपुर में तैनात थे। अधिकारियों ने बताया कि वह सहारनपुर की कई चौकियों में इंचार्ज रह चुके हैं, लेकिन वे अभी भी मेरठ पुलिस लाइन्स में अपने सरकारी आवास पर रहते थे।
रिपोर्ट में कहा गया है कि फिलहाल पुलिस को यह पता नहीं चल पाया है, उन्होंने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया? घर की जांच में सामने आया है कि उन्होंने बाहर से खाना मंगवाया था और अपनी नियमित दवाइयां भी ली थी। उनके पास मिले मोबाइल फोन से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। लिहाजा अभी खुदकुशी का पुख्ता कारण नहीं मिला है।
मेरठ सिविल लाइंस के सर्कल ऑफिसर अरविंद चौरसिया ने बताया कि घटना की सूचना पर फोर्स मौके पर पहुंची थी। मामले की जांच की जा रही है। हालांकि पुलिस सूत्रों ने यह भी खुलासा किया कि उनके यहां घरेलू कलह थी। उनका पत्नी के साथ किसी कारण से झगड़ा हुआ था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: