'सबको मार दूंगी, जलाकर रख कर दूंगी': 60 साल की महिला के खौफनाक मंसूबे, बताया क्यों-कैसे रची साजिश?

Imrana Begum Time Bomb Muzaffarpur Riots: बुजुर्ग महिला के सीने में बदला लेने की ऐसी आग धधक रही थी कि उसने खौफनाक साजिश रची और सांप्रदायिक दंगे फैलाने का प्लान बनाया। इसके लिए उसने टाइम बम बनाने का ऑर्डर दे दिया, लेकिन समय रहते पुलिस के हाथ वह लग गई और पुलिस के सामने उसने कई खुलासे किए।

Imrana Begum Time Bomb Order

इमराना बेगम, जिसने शख्स को टाइम बम बनाने का ऑर्डर दिया।

Imrana Begum Revealed Time Bomb Order Secrets: 60 साल की उम्र हो चुकी है, लेकिन सीने में बदला लेने की आग धधक रही है। वह उत्तर प्रदेश को दहलाना चाहती है। सांप्रदायिक दंगे फैलाना चाहती है। इसके लिए उसने 10 टाइम बम बनाने का ऑर्डर दिया, लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की मेरठ यूनिट ने उसके मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया। बोतलों का इस्तेमाल करके ‘टाइम बम’ बनाने वाले जावेद की निशानदेही पर पुलिस ने इमराना बेगम को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पुलिस को बताया कि उसने दंगे भड़काने की साजिश क्यों रची?

विज्ञापन

विज्ञापन

यूट्यूब वीडियो देखकर बनाया गया टाइम बम

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इमराना बेगम को पुलिस ने मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह 2013 में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हुए दंगों का बदला लेना चाहती है। क्योंकि दंगों में उसका घर जला दिया गया था। 10 साल से वह मौका मिलने का इंतजार कर रही थी, अब क्योंकि उत्तर प्रदेश में हाल ही में हल्द्वानी में दंगे हुए और माहौल खराब है, इसलिए वह फयादा उठाना चाहती थी। उसने अपराध की दुनिया से जुड़े जावेद को 10 हजार रुपये एडवांस देकर बम बनाने का ऑर्डर दिया। जावेदन ने यूट्यूब वीडियो देखकर बम असेंबल भी कर दिया, लेकिन डिलीवरी देने के लिए आते समय वह पुलिस के हाथ लग गया, नहीं तो बम उस तक पहुंच जाते।

विज्ञापन

जावेद को डिलीवरी देने जाते समय पकड़ा था

इमराना बेगम ने पुलिस को चैलेंज भी किया कि अगर जावेद पकड़ा न जाता तो वह सांप्रदायिक दंगे फैलाने में कामयाब हो जाती और पुलिस उस तक कभी पहुंच नहीं पाती। वह सब कुछ सजा जला देती। जिन्होंने उसका घर जलाया, उन सभी को मार देती। वहीं इमराना की बातें सुनकर पुलिस ने उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धारा 4/5 और IPC की धारा 286 के तहत केस दर्ज कर लिया। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इमराना-जावेद के साथ साजिश में और कौन लोग शामिल हैं? टाइम बम बनाने वाले जावेद को UP पुलिस की टीम ने मुजफ्फरनगर में काली नदी के पास से दबोचा था।

विज्ञापन

पुलिस को इमराना की मानसिक हालत पर शक

मुजफ्फरनगर के SSP अभिषेक सिंह ने कहा कि दंगे फैलाने की साजिश का पर्दाफाश हुआ है। मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। जावेद इमराना की परिचित का बेटा है। वह इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बनाकर इमराना को देने जा रहा था। बम बनाने के लिए 40 हजार रुपये में सौदा हुआ था। इमराना बेगम का मेडिकल कराया जाएगा, ताकि पता चले कि उसकी मानसिक हालत कैसी है?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ