Pizza आउटलेट में जिस्मफिरोशी, लड़के-लड़कियों के साथ आपत्तिजनक सामान भी मिला, Video आया सामने

Sex Racket Pizza Outlet Amroha: पिज्जा बेचने की आड़ में जिस्मफरोशी कराई जा रही थी, पुलिस ने छापा मारकर रैकेट का पर्दाफाश किया। पुलिस ने रेड की कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की। रेड मारने से पहले डमी ग्राहक भेजा गया था। इसके अलावा एक लड़की को भी देह व्यापारियों के चंगुल से छुड़ाया गया है और 2 लोग गिरफ्तार हुए हैं।

Police Raid

Sex Racket Busted In Police Raid: पिज्जा आउटलेट में लोग परिवार के साथ पिज्जा खाने जाते हैं। खासकर लड़के-लड़कियां अकसर पिज्जा खाते नजर आते हैं, लेकिन एक पिज्जा आउटलेट में जिस्मफिरोशी का धंधा चल रहा था, जिसका पर्दाफाश पुलिस ने किया। छापेमारी के दौरान पुलिस को आउटलेट के अंदर कमरों में जहां लड़के-लड़कियां मिलीं, वहीं आपत्तिजनक सामान भी मिला। पुलिस रेड का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देख सकते हैं कि कैसे पुलिस ने पिज्जा आउटलेट का कोना-कोना खंगाला और देह व्यापार के सबूत जुटाए।

पुलिस ने X अकाउंट पर डाला रेड का वीडियो

मामला उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले का है। पुलिस को शिकायत मिली थी कि अमरोहा शहर पुलिस स्टेशन के दायरे में आने वाले इलाके में पिज्जा आउटलेट है, जिसके अंदर सेक्स रैकेट चलाया जाता है। शिकायत पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने डमी कस्टमर पिज्जा लेने के लिए भेजा तो उसने डील ऑफर की गई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डील ऑफर करने वाले दबोच लिया। साथ ही पूरे आउटलेट की तलाशी ली। हालांकि अभी मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वहीं रेड का वीडियो अपने X अकाउंट पर पोस्ट किया।

मुंबई में 14 साल की बच्ची बचाई गई

दूसरी ओर, नवी मुंबई में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया और 14 साल की बांग्लादेशी लड़की को रेस्क्यू करके 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलोजा पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर सुरेश कुरहाडे ने बताया कि नवी मुंबई के तलोजा इलाके में देह व्यापार हो रहा था, जिसकी शिकायत मिली थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छापा मारा तो एक लड़की जिस्मफिरोशी के धंधे में लिप्त मिली। उसे छुड़ाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। रेजिडेंशियल सोसायटी में एक फ्लैट यह धंधा किया जा रहा था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ