UP Police Constable Recruitment Exam 2023 Cancelled: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पुलिस भर्ती परीक्षा को निरस्त कर दिया है। सरकार ने इसकी जांच एसटीएफ को सौंपी है। इसके साथ ही, पुलिस भर्ती परीक्षा में एफआईआर दर्ज करने के भी निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि युवाओं की मेहनत के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
‘आरोपी किसी भी दशा में बख्शे नहीं जाएंगे ‘
सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर किए गए एक पोस्ट में कहा कि आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर चयन के लिए आयोजित परीक्षा को निरस्त करने और 6 महीने के अंदर दोबारा परीक्षा कराने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। युवाओं की मेहनत के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी दशा में बख्शे नहीं जाएंगे। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
आरोपियों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर
गृह विभाग की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि 17 और 18 फरवरी को हुई परीक्षा को निरस्त करने का फैसला किया गया है। सरकार ने भर्ती बोर्ड को निर्देश दिए हैं कि जिस भी स्तर पर लापरवाही बरती गई है, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
परीक्षार्थियों को फ्री बस सेवा मुहैया कराने के निर्देश
विभाग ने कहा कि सरकार ने पेपर लीक मामले की जांच एसटीएफ को सौंपने का फैसला किया है। जो कोई भी मामले में दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने 6 महीने के अंदर दोबारा परीक्षा कराने और यूपी परिवहन निगम को परीक्षार्थियों के लिए फ्री बस सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें: यूपी पुलिस भर्ती: गड़बड़ी के आरोप में 244 धरे गए, 3 लाख से ज्यादा लोगों ने छोड़ी परीक्षा
पेपर लीक को लेकर छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन
बता दें कि परीक्षा के दिन कई छात्रों ने पेपर लीक होने की बात कही थी। इसे लेकर लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन हुए थे। छात्रों ने पेपर लीक का आरोप लगाते हुए कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए थे।
यह भी पढ़ें: ‘जिनके खुद के होश ठिकाने में नहीं हैं, वो नौजवानों को…’, वाराणसी में पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें
संबंधित खबरें
यूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
27 mins agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
5 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
15 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
23 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines