UP Police Paper Leak Mastermind Arrested : उत्तर प्रदेश में पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में यूपी एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने पेपर लीक करने वाले असली मास्टरमाइंड राजीव उर्फ राहुल मिश्रा समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
प्रिंटिंग प्रेस नेटवर्क से लीक हुआ
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को पता चला है कि परीक्षा का पेपर प्रिंटिंग प्रेस के नेटवर्क से लीक हुआ था। प्रेस से निकलने के बाद क्वेश्चन पेपर को ट्रांसपोर्ट करने वाली कंपनी से पेपर लीक किया गया था। मास्टरमाइंड राहुल मिश्रा था। इसे लेकर यूपी पुलिस के डीजीपी प्रशांत कुमार आज प्रेस वार्ता भी करेंगे।
6 महीने में होगी फिर से परीक्षा
इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार सिपाही भर्ती परीक्षा को रद्द करने का फैसला ले चुकी है। पेपर लीक की खबरें आने के बाद लाखों की संख्या में अभ्यर्थी दोबारा परीक्षा कराए जाने की मांग कर रहे थे। इसे लेकर प्रदेश सरकार ने आगामी 6 महीने के अंदर फिर से एग्जाम आयोजित कराने का आदेश दिया है।
भर्ती बोर्ड को मिला नया अध्यक्ष
पेपर लीक के केस में सख्त रुख अपनाने वाली योगी सरकार पुलिस भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को पद से हटा चुकी है। उनकी जगह राजीव कृष्णा को बोर्ड का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बता दें कि प्रदेश में कॉन्स्टेबल के 60 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए 48 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी।
ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश सरकार के लाखों कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी
ये भी पढ़ें: पेपर लीक मामले में बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका सिंह हटाई गईं
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
6 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
9 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
9 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
10 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
12 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
14 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
15 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
17 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
17 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines