हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ईद-नवरात्र से पहले यूपी अलर्ट! CM योगी ने लगाई अधिकारियों की क्लास

त्योहारों से पहले सीएम योगी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान सीएम योगी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। योगी ने कहा कि पर्व-त्योहार परंपरागत मर्यादाओं के अनुरूप हों। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन

देश में ईद और नवरात्र त्योहार का उत्सव चल रहा है। इसको देखते हुए यूपी अलर्ट मोड पर आ गया है। सीएम योगी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान सीएम योगी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पर्व-त्योहार परंपरागत मर्यादाओं के अनुरूप संपन्न हों।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था एवं आगामी पर्व-त्योहारों की तैयारियों की समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सीएम योगी ने साफ कहा कि माहौल बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शांति, सुरक्षा और अनुशासन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। सीएम योगी ने पीआरवी-112 की गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए। लाउडस्पीकर, बाइक स्टंटबाजी व अन्य अव्यवस्थाओं पर सख्त कार्रवाई के निर्देश। बैठक में मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल, अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद, डीजीपी राजीव कृष्ण आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: चारधाम यात्रा से पहले लागू हुए ये नियम, 23 मार्च से मिलेगा ग्रीन कार्ड; बाहरी वाहनों को मिलेगी

विज्ञापन

इसके अलावा सीएम योगी ने कहा कि एलपीजी की आपूर्ति सुचारु रहे, जमाखोरी और कालाबाजारी पर कड़ी नजर रखी जाए। नवरात्रि पर बात करते हुए सीएम ने चैत्र नवरात्रि के दौरान मंदिरों में सुरक्षा, स्वच्छता, भीड़ प्रबंधन व अन्य व्यवबंधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। सीएम ने आधिकारियों को कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए।

अधिकारियों को दी चेतावनी

अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं होगी। अपराधियों में पुलिस की वर्दी का खौफ होना चाहिए। अपराध की कोई भी घटना छोटी नहीं होती। हर सूचना को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: संभल मस्जिद मामले में HC की फटकार, नमाजियों की नंबर लिमिट करने पर भड़के जज

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola